Headlines

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ एक दूसरे को मिठाई खिलाएं

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ एक दूसरे को मिठाई खिलाएं

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान भाजपा के द्वारा शहर के फतेपुर में दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह के आवास पर टेलीविजन के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की समाचार भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना और देखा। कार्यक्रम में पटाखे फोड़े गए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला  अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा की बिहार के लाल नितिन नबिन आज विश्व के सबसे बड़े पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं यह बीजेपी की नियत और नीति के फल स्वरुप हुआ है.।नितिन नबिन को संगठन का अच्छा खासा अनुभव है।

उन्होंने बिहार मे मंत्री के रूप में भी काम किया है और संगठन में भी सिक्किम और छत्तीसगढ़ के प्रभारी के तौर पर सेवा देने का काम किया है। नितिन नबिन को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर एक बार फिर से साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी में बंशवाद नहीं चलता।

यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि नितिन नवीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने से सिवान बीजेपी में काफी उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम मे मुख्यरूप से संजय पाण्डेय चंद्रविजय प्रकश यादव उर्फ़ हैप्पी मुकेश सिंह कुशवाहा सत्यम सिंह सोनू देवेंद्र गुप्ता अनुरंजन मिश्रा अनुराधा गुप्ता भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक किरण गुप्ताअजय पासवान देवेंद्र तिवारी दीपू सिंह सुनीता जैयसवाल बिपिन सिंह मंटू तिवारी मुकेश कसेरा राकेश पाण्डेय मिर्त्युजय राज सिकु,सौरभ कुशवाहा शेर खान विनोद सिंह मनीषा सिंह अर्चना सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मैजूद रहे।

यह भी पढ़े

 भारत विकास परिषद् देशरत्न शाखा ने सदस्यता अभियान की शुरूआत किया

 सिधवलिया की खबरें : सलेमपुर  में  जहर खाकर उर्मिला देवी की मौत   मामले में गांव के ही गुड्डू सिंह के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज

रेल की पटरी पर चाहे कुछ भी हो जाए क्यों नहीं लगती जंग? जानिए क्या है इसकी असली वजह

वसंत पंचमी व सरस्वती पूजा 23 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दिल्ली पहुंचे UAE के राष्ट्रपति

 मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में 22 जनवरी 2026 को सिवान जिला में परिभ्रमण करेंगे

सिधवलिया की खबरें :  लोहिजरा से 23.760 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी  गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!