गोपालगंज जा रहें शिक्षा मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय जीर्णोद्धार का सौंपा ज्ञापन
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के महावीर चौक पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने मंत्री का फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया और उनका अंग वस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री को स्टेशन रोड अवस्थित ब्रजनंदन पुस्तकालय के जीर्णोद्धार को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। वहीं मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी शिक्षक उपस्थित बनाकर विद्यालय से फरार रहेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएंगी, वहीं उनकी नौकरी चली जाएंगी। जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री पटना से गोपालगंज जिले में आयोजित जन सहयोग
शिविर में भाग लेने जा रहे थे। इसी क्रम में मशरक पहुंचने पर महावीर चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता त्रिभुवन तिवारी, राकेश महंत, अभिनाश ओझा, सुरेश सोनी, धर्मेंद्र तिवारी, अभिषेक कुमार, रबिंद्र दास, रौशन राय समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
मुफ्त बिजली और कृषि सब्सिडी का बोझ राज्यों के खजाने पर वित्तीय दबाव डाल रहा है
एकमा में शारदीय (खरीफ) महोत्सव का आयोजन: किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते सेअर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है
केंद्र सरकार ने NEET UG परीक्षा के मद्देनजर टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई है
आई०पी०एस हरिनारायणचारी मिश्र “ऑर्गेनिक कवच” वेलनेस सेंटर का रघुनाथपुर में करेगें उदघाटन
