Headlines

मशरक में विभिन्न जगहों सहयोग शिविर आयोजित, जागरूकता या जानकारी नहीं होने से नहीं पहुंचे लोग

मशरक में विभिन्न जगहों सहयोग शिविर आयोजित, जागरूकता या जानकारी नहीं होने से नहीं पहुंचे लोग

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के बंगरा और कवलपुरा पंचायत के पंचायत भवन के परिसर में ,प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में और नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि इस भीषण गर्मी में भी बंगरा और कवलपुरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहीं। वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर और नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित सहयोग शिविर की जानकारी या जागरूकता नहीं होने से स्थानीय लोगों की उपस्थिति नगण्य रहीं।

 

सहयोग शिविर में सीओ सुमंत कुमार, बीडीओ पंकज कुमार ,नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार,सीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप और बंगरा मुखिया ललिता देवी , कवलपुरा मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने उद्घाटन किया। वहीं मौके पर पंचायत के अलग-अलग वार्डों से आए लोगों ने विभिन्न विभागों के समस्याओं से संबंधित आवेदन दर्ज कराए। वहीं सहयोग शिविर में पहले से दिए कुछ आवेदन पर कारवाई को लेकर आदेश जारी किया गया।

 

बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का चरणबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाएगा। वहीं सहयोग शिविर में बनें राशनकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र और जाॅब कार्ड वितरित किए गए।

 

वहीं बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में अंचल कार्यालय के सभागार में 17 और 18 जून को सहयोग शिविर आयोजित किया गया है जिसमें सभी विभागों के स्टाल लगाएं गये हैं सभी लोग इसमे पहुंच इसका लाभ उठाएं और सरकार की योजनाओं जानकारी लें।

यह भी पढ़े

गोपालगंज जा रहें शिक्षा मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय जीर्णोद्धार का सौंपा ज्ञापन

मुफ्त बिजली और कृषि सब्सिडी का बोझ राज्यों के खजाने पर वित्तीय दबाव डाल रहा है

एकमा में शारदीय (खरीफ) महोत्सव का आयोजन: किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते सेअर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है

केंद्र सरकार ने NEET UG परीक्षा के मद्देनजर टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई है

आई०पी०एस हरिनारायणचारी मिश्र “ऑर्गेनिक कवच” वेलनेस सेंटर का रघुनाथपुर में करेगें उदघाटन

Leave a Reply

error: Content is protected !!