Headlines

मशरक के दो उच्च विद्यालयों में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न

मशरक के दो उच्च विद्यालयों में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न

बहुआरा उच्च विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय गंडामन में युवा शक्ति को मिला स्काउटिंग का संस्कार

समापन समारोह में प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रीकांत आनंद एवं कृषि सहायक ओमप्रकाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक :– मशरक प्रखंड के बहुआरा उच्च विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय गंडामन में जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के पत्र के आलोक में भारत स्काउट और गाइड, सारण द्वारा प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों,मार्च पास्ट,ड्रिल, नियम-प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, गांठें (Knots) बांधने की कला, प्राथमिक उपचार (First Aid), आपदा प्रबंधन, टोली निर्माण, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किए गए।

बहुआरा उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर का संचालन प्राचार्य अरूण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर शिक्षक राहुल गोस्वामी, सोमदत, रजनीश, शैलेंद्र कुमार, प्रवेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार, जयकिशोर महतो, खुशबू कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, सुषमा कुमारी एवं बबिता कुमारी की सक्रिय भूमिका रही। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सेवा, त्याग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत करते हुए स्काउटिंग की व्यवहारिक जानकारी दी।

वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय गंडामन में प्राचार्य राजकिशोर साह के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रदीप कुमार, प्रियंका कुमारी एवं आस्था कुमारी द्वारा शिविर को सफल बनाया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने टोली गठन कर विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नेतृत्व एवं सहयोग की भावना का परिचय दिया।

समापन समारोह में प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रीकांत आनंद एवं कृषि सहायक ओमप्रकाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण जीवन में अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करता है, जो एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

शिविर के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन ने विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित किया।

यह भी पढ़े

बदलू ब्रह्म बाबा के परिसर में अखंड अष्टयाम का शुभारंभ

सीवान के सराय  पुलिस ने  32 ग्राम स्मैक बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

24 हत्याएं, 40 से अधिक क्रिमिनल केस… बिहार के बाप-बेटे की जोड़ी बेंगलुरु से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में लूट-हत्या और रंगदारी का शातिर अपराधी जानसन गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस

Leave a Reply

error: Content is protected !!