बहरौली और पूर्वी पंचायत के मुखिया को उत्कृष्ट कार्य  करने पर केन्द्रीय मंत्री  ने किया सम्मानित 

बहरौली और पूर्वी पंचायत के मुखिया को उत्कृष्ट कार्य  करने पर केन्द्रीय मंत्री  ने किया सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरख, सारण (बिहार )


बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा बेहतरीन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मशरक के बहरौली और पूर्वी पंचायत के मुखिया को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद दोनों मुखिया के मशरक पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह और बहरौली मुखिया अजीत सिंह का बैण्ड बाजा बजाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, सोनौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, वार्ड सदस्य मुकेश बाबा, राजीव कुमार पाठक,शिक्षक रामाशंकर साहनी,उप सरपंच जय किशोर प्रसाद,उप मुखिया प्रतिनिधि बहरौली ललन प्रसाद,शिक्षक अभय पाण्डेय, मुकुल सिंह, सुनील सहनी, पप्पू सहनी समेत दर्जनों लोगों ने बधाई दी। मौके पर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कहा कि उनका यह सम्मान पंचायत के लोगों के लिए हैं वे आज जो कुछ भी हैं पूर्वी के जनता की बदौलत ही हैं।वही बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि बिहार में सारण ने फिर अपने प्रदर्शन का झंडा बुलंद कर दिया है बहरौली की जनता ने उन्हें जिस विश्वास से मुखिया बनाया था और उन्होंने पंचायत के लोगों

 

 

को हमेशा अपना विकास दिया आज कोरोना काल हो या बाढ़ हमने सभी समय पंचायत के लोगों की सेवा किया हैं और पंचायत के लोगों ने हमे हमेशा अपना प्यार स्नेह दिया है। आपकों बता दें कि पिछले दो दिनों पहले सारण जिले के चार पंचायतों के मुखिया उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए हैं जिनमें मशरक प्रखंड के बहरौली मुखिया अजीत सिंह और पूर्वी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेहतर कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ मुखिया के अवार्ड से सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री ने बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह और पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह के द्वारा कार्यों की जानकारी ली और उनके विस्तृत कार्यों के लिए बधाई दिया और प्रशस्ति पत्र, मोमेंटम देकर सम्मानित किया। आपकों बता दें कि पटना में बिहार ग्राम संसद कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग ने राज्य स्तर पर सर्वे कराकर उसके आधार पर पूरे राज्य में 20 मुखिया को सम्मानित किया गया। ग्राम संसद में मुख्य रूप से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी,शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी,जल संसाधन मंत्री संजय झा, उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन,विधान परिषद् सदस्य ई सच्चिदानंद राय,संजय मयूख समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े 

ब‍िहार से जुड़ा मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक भरी कार रखने वाले का तार

नौ साल बाद जदयू के हुए उपेंद्र कुशवाहा,कैसे?

बिहार में जमुई के खेत में मिली छात्र-छात्रा की लाश.

पांच साल की बच्‍ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया घिनौना काम, गिरफतार  

बिहार एसटीईटी में जो पास हो गए उनकी नौकरी पक्‍की! पांच हजार पद रह जाएंगे खाली

Leave a Reply

error: Content is protected !!