
दारौंदा बीआरसी में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन, (बिहार )।
बिहार दिवस के अवसर पर सीवन जिला के दारौंदा प्रखण्ड के बीआरसी स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में मंगलवार को विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का वातावरण पूरे दिन उत्साहमय बना रहा।
आयोजित प्रतियोगिताओं में दौड़, साइकिल रेस और रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख रहीं।
बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में रोहन, शिवम एवं अमनदीप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं साइकिल रेस में अंकित, अभिषेक और आशीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
बालिका वर्ग में भी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दौड़ प्रतियोगिता में नीतू, अर्चना, आयशा ने अपनी क्षमता का परिचय दिया, जबकि साइकिल रेस में खुशी, पिंकी और इंदू ने बाजी मारकर पुरस्कार अपने नाम किया।
इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता में गुड़िया, रोमा व लालसा ने अपनी कला और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।
वही आर्ट प्रतियोगिता में अनामिका, शिवम, विद्या, आर्यन, मीरा व मनीषा का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
जिसे उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने खूब सराहा।
