Headlines

मुंगेर का माल और दरभंगा में पिस्टल तैयार, छापा मारते ही दंग रह गई पुलिस

मुंगेर का माल और दरभंगा में पिस्टल तैयार, छापा मारते ही दंग रह गई पुलिस

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

दरभंगा जिले की पुलिस ने कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पंचायत के पौनद गांव में छापेमारी की तो वो भी दंग रह गई। पता चला कि कच्चा माल मुंगेर से आ रहा था और दरभंगा में उसे पिस्टल बना दिया जा रहा था। छापेमारी में पुलिस ने तीन देसी पिस्टल, चार मैगजीन और 70 राउंड जिन्दा गोली जब्त की है। मिनी गन फैक्ट्री पर पुलिस का धावा पुलिस ने एक आरोपी संजय कुमार दास को इसी छापेमारी में दबोच लिया। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मुंगेर से कच्चा माल मंगवाकर यहां हथियार को असेंबल किया जाता है। उसने पुलिस के सामने दावा किया की यह फैक्ट्री एक कुख्यात अपराधी के संरक्षण में चलाई जा रही थी।

 

छापेमारी के दौरान ही पुलिस ने हथियार बनाने वाले उपकरण लेथ मशीन और भी औजार जब्त कर लिए। फैक्ट्री के पीछे एक नेता-अपराधी का हाथ दरभंगा पुलिस ने बताया की इस फैक्ट्री का संचालन एक कुख्यात अपराधी और इलाके के जनप्रतिनिधि के पति के संरक्षण में किया जा रहा था,थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि यहां के बनाए गए हथियार कहां-कहां बेचे जा रहा था, यह पता लगाया जा रहा है।

 

वहीं जनप्रतिनिधि के द्वारा दिया जा रहा राजनितिक संरक्षण की भूमिका की जांच भी चल रही है। अगर जनप्रतिनिधि की भूमिका की बात सही पाई गई तो उसेके खिलाफ भी कड़ा एक्शन लेने की तैयारी है।फैक्ट्री एक इलाके के कुख्यात अपराधी के संरक्षण में चल रही है। वही अपराधी एक इलाके के जनप्रतिनिधि का पति भी है पकड़े गए कारीगर ने खोल दिया राज छापेमारी के दौरान गिरफ्तार संजय कुमार दास ने दरभंगा पुलिस को बताया कि वो फैक्ट्री में काम करता है। उसे मुंगेर से कच्चा माल मंगवाकर दिया जाता है। तब वह ऑर्डर के हिसाब से हथियार तैयार करता है।

 

उसने दावा करते हुए कहा कि अवैध मिनी गन फैक्ट्री एक इलाके के कुख्यात अपराधी के संरक्षण में चल रही है। वही अपराधी एक इलाके के जनप्रतिनिधि का पति भी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी कर पुरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है। कौन है वो नेता-अपराधी, जो चलवा रहा था अवैध हथियार फैक्ट्री वहीं पुलिस जनप्रतिनिधि का नाम सामने आने पर पूरे मामले की जांच करने में भी जुट गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार संजय दास भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसका और आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस संबंध में एसडीपीओ 2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया की मिनी गन फैक्ट्री की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई थी।

यह भी पढ़ें

बिहार में 59 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर गहने और कैश ले उड़े चोर

गोपालगंज में  मिनरल वाटर प्लांट लगाने के नाम पर किया था  41 लाख की ठगी 

दलसिंहसराय में व्यवसायी से रंगदारी मांगने का खुलासा, बेगूसराय से 3 आरोपी गिरफ्तार

गया जी में वारंटी को पकड़ने घर पहुंची पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, 24 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद

जहानाबाद में रिश्वतखोरों पर निगरानी का शिकंजा, 15 वर्षों में पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अंचल के 16 अधिकारी-कर्मी पकड़े गए

योगिनी एकादशी आज : दुर्लभ संयोग में व्रत-पूजन से मिलेंगे आरोग्य, सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति

ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तीन प्राचीन कलाकृतियां लौटाने की घोषणा की है

पीएम मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!