डेरनी थाना पुलिस ने नाबालिग की संदिग्ध मृत्यु घटना का किया उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिला के डेरनी थाना अंतर्गत ग्राम पट्टीशीतल में विगत 11.03.2026 को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के उपरांत स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की गई। इस क्रम में मृतका के शव को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम परीक्षण हेतु सदर अस्पताल सारण (छपरा) भेजा गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही एफएसएल (FSL) टीम द्वारा घटनास्थल पर उपलब्ध भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का विधिवत् परीक्षण किया गया है।
इस संबंध में डेरनी थाना कांड संख्या-96/26, दिनांक-11.03.2026 दर्ज करते हुए अभियुक्त युवराज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
* सारण पुलिस द्वारा कांड का निष्पक्ष एवं गहन अनुसंधान करते हुए दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. युवराज कुमार, पे०-राजकिशोर मांझी, सा०-पट्टीशीतल, थाना-डेरनी, जिला-सारण।
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी : –
1. थानाध्यक्ष डेरनी थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय छपरा में हुई जन शिकायतों पर सुनवाई
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुलिस कार्यालय छपरा में जसुनवाई की गई। जनसुनवाई में आए आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्या बताई, सबके निराकरण हेतु आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। विदित हो कि पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर भौतिक रूप से 10:00 am से 02:00p.m तक जनसुनवाई की जाती है।
यह भी पढ़े
बटुकों के मंत्रोच्चार से श्रीराम कथा में मंत्रमुग्ध हो गए राजन जी
प्रसन्नता से किया जाने वाला कार्य सदैव सफल होता है: राजन जी
श्रीराम कथा में पंगनूर गौ माता के दर्शन का पुण्यलाभ ले रहे श्रद्धालु
