Headlines

सरस्वती पूजा पर आयोजित भक्ति जागरण में राजन राज व साक्षी राज की भजनों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

सरस्वती पूजा पर आयोजित भक्ति जागरण में राजन राज व साक्षी राज की भजनों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर,  एकमा, सारण (बिहार):

 

 

वसंत पंचमी के अवसर पर नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड संख्या 6 स्थित ग्राम नरहनी में मां सरस्वती की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
वहीं रात्रि में आयोजित भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जागरण कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहे गायक राजन राज व साक्षी राज, जिन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। वहीं लोकगायक रवीन्द्र विहारी व रोहन राज आदि के भजनों की ऐसी श्रृंखला चली कि नरहनी के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और पूरी रात भक्ति रस में झूमते रहे।
पूजा व भक्ति जागरण कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य लगभग 15–20 दिनों से तैयारी में लगातार जुटे थे।
इस आयोजन को सफल बनाने में अभिषेक सिंह, राहुल सिंह, अशोक महतो, मनोज महतो, रितेश महतो, ददनलाल रजक, विनोद मांझी, देवाशीष महतो, शिवकुमार महतो, अभिषेक कुमार, सिद्धार्थ कुमार, शैलेश सिंह, शिवनाथ महतो, सुनील महतो, अमरेंद्र सिंह उर्फ भुखल सिंह का सराहनीय योगदान रहा। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सरस्वती पूजा का यह आयोजन पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

यह भी पढ़े

हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से हुई सवा लाख रुपए की लूट

अनुपस्थिति विवरणी जमा करने के नाम पर अवैध वसूली पर लगेगी रोक: जिलाध्यक्ष

मोतिहारी पुलिस की मेगा स्ट्राइक, बोलेरो पर लोड 2 करोड़ का गांजा किया बरामद

 25 हज़ार रूपये का इनामी आजीवन कारावास सजायाफ्ता अपराधी निजामुदीन उर्फ नजिबुल मिया उर्फ नजबुल उर्फ निजबुल गिरफ्तार

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

  सारण  डीएम, एसएसपी ने इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर की  समीक्षा बैठक

सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की  मिली धमकी, खाली कराया गया कैंपस, बम स्क्वायड तैनात

जे आर कॉन्वेंट विद्यायल दोन में 77 गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्‍लास के साथ आयोजित

दारौंदा में 77वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मना

पंचायत भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

गाजे-बाजे के साथ माता सरस्वती का भव्य विसर्जन

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!