डीआईजी एवं एसएसपी सारण ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को अनुसंधान विषय पर दिया प्रशिक्षण
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

पुलिस उप-महानिरीक्षक सारण क्षेत्र छपरा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में आज दिनांक 16.02.2026 को पुलिस केन्द्र, सारण में अनुसंधान से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में PSI बैच-2023 के कुल 45 प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को आपराधिक अनुसंधान की आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों, साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया, केस डायरी के विधिवत लेखन, अभियोजन समन्वय, तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग तथा विधिसम्मत कार्रवाई से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों की व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष अनुसंधान के लिए प्रेरित करना तथा भविष्य में मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को सुनिश्चित करना रहा। साथ ही, उपस्थित प्रशिक्षुओं को यह भी अवगत कराया गया कि अनुसंधान की गुणवत्ता ही न्यायिक प्रक्रिया की सफलता का आधार होती है।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षु पदाधिकारियों को क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करते समय आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने हेतु मार्गदर्शन दिया गया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया गया।
यह भी पढ़े
16 फरवरी 📜 दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस पर विशेष
वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
16 फरवरी 📜 दादासाहेब फाल्के (धुंडिराज गोविन्द फाल्के) की पुण्यतिथि पर विशेष
मंत्री अशोक चौधरी को सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति मिल गई है,कैसे?
पटना में दिनदहाड़े दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, दोनों घायल; लोगों में आक्रोश
प्रत्येक अंचल में कम से कम चार जमीन माफिया की पहचान करके उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी-विजय सिन्हा
