Headlines

सिधवलिया की खबरें :  श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह अखंड अष्टयाम को लेकर निकला कलश यात्रा

सिधवलिया की खबरें :  श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह अखंड अष्टयाम को लेकर निकला कलश यात्रा

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के कुशहर गांव स्थित काली स्थान के प्रांगण मे श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह अखंड अष्टयाम को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई जो कुशहर से निकलकर गोपालपुर,पिपरा, काशी टेंगराही,हरपुर टेंगराही, खोरमपुर होकर डुमरिया नारायणी नदी मे जल भर कर पुनः यज्ञस्थल तक लौटी l

कलश यात्रा मे हाथी घोड़े और गाजे बाजे एवं सिँहे भव्य आकर्षण के केंद्र बने रहे l श्रद्धालुओं के जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे से पुरा प्रखंड क्षेत्र गूंज उठा था l कलश यात्रा मे 2101 कन्याओं ने कलश मे जल भरकर यज्ञ मंडप मे रखी l

आचार्य हरेंद्र मिश्र और चंदन पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को शुभ मंडप पूजन,मंगलवार को अधिवास प्राण प्रतिष्ठा व नगर भ्रमण,बुधवार को अखंड अष्टयाम तथा गुरुवार को पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा l मौक़े पर,भूषण कुमार,रामकुमार,नितेश,अरुण,पप्पू कुमार सहित अन्य श्रद्धालू शामिल थे l

 

मारपीट मामले के फरार आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने के जलालपुर गांव मे छापेमारी कर पूर्व के जमीनी विवाद के मामले मे हुई मारपीट मे फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि पूर्व के मारपीट के मामले मे जलालपुर गांव के आरोपी महात्तम राय और राजू राय को पूछताछ के बाद न्यायालय मे भेज दिया l

 

शराब के नशे में  आरोपी   गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने बरौली थाने के जाफर टोला मे छापेमारी कर शराब के नशे मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष राहुलकुमार ने बताया कि टीम ने जाफर टोला के नन्हू मियां को शराब के नशे मे हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ के बाद न्यायालय मे भेज दिया l

यह भी पढ़े

वाहन चोरी मामले में दो अपराधी  गिरफ्तार

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम

होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है – विधायक डॉ सुनील पटेल

वाराणसी में उम्मते मुस्लिमां के तत्वाधान में आयोजित हुई दावते इफ़्तार आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मग़फ़ेरत और ईरान की फ़तह के लिए हुई दुआख़्वानी

गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!