Headlines

छपरा में मुठभेड़: कुख्यात शिकारी राय पैर में गोली लगने से घायल

छपरा में मुठभेड़: कुख्यात शिकारी राय पैर में गोली लगने से घायल

एक सिपाही भी जख्मी – देर रात हत्या के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास आने के बाद से पुलिस का एक्शन मोड़ साफ दिखने लगा है। यूपी स्टाइल में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में सोमवार तड़के छपरा में पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात बदमाश शिकारी राय पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी गोली लगने से जख्मी हुआ है।

घटना छपरा के बिशनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शिकारी राय अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसएसपी कुमार आशीष के निर्देश पर बिशनपुर थानेदार और विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में शिकारी राय के पैर में गोली लगी, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही के पैर में भी गोली लगी है। इससे पहले रात करीब 2:30 बजे छोटा तेला स्थित पुलिस लाइन के सामने एक अपराधी ने एक अधेड़ को दौड़ाकर सिर में गोली मार दी थी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की और SIT टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुठभेड़ में घायल शिकारी राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके दो-तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि शिकारी राय कई हत्या और लूट की घटनाओं में वांछित रहा है और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े

दिल्ली ब्लास्ट केस : खगड़िया में रिटायर पोस्टमास्टर के घर NIA की रेड, लैपटॉप-मोबाइल जब्त

कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बनियापुर थानाध्यक्ष को किया गया निलंबित

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर लिखे किताब के लिए मनोज भावुक पुरस्कृत

गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा वितरित किए गए गर्म कपड़े

समाजसेवी रामचंद्र सिंह के निधन पर राज्य मंत्री ललन कुमार शहनी ने जताया शोक

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!