Headlines

सीवान में अधिवक्ता से रंगदारी की मांग, प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस कर रही आनाकानी

 

सीवान में अधिवक्ता से रंगदारी की मांग, प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस कर रही आनाकानी

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

जिला व्यवहार न्यायालय सीवान के एक अधिवक्ता से रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनसे चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है, लेकिन स्थानीय पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।

अधिवक्ता ने अपने आवेदन में बताया कि वह 08 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे अपने खरीदे गए भूखंड (खाता संख्या 735, खेसरा संख्या 3486) पर मौजूद थे और अपनी गाड़ी की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान भोला यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष) अपने 3-4 सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए रंगदारी की मांग करने लगा।

 

आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने अधिवक्ता को धमकी दी कि यदि वह यहां कोई कार्य करना चाहते हैं तो उन्हें चार लाख रुपये देने होंगे, अन्यथा गाड़ी नहीं लगाने दी जाएगी और जान से मारने की धमकी भी दी गई। यहां तक कि गाड़ी में आग लगाने जैसी धमकी भी दी गई।

घटना के बाद अधिवक्ता काफी भयभीत हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से स्थानीय अधिवक्ताओं और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

यह भी पढ़े

उपन्यास वास्तविकता से रूबरू करवाता है

संवेदना सच्ची हो तो हृदय में उतर जाती है- राहुलजी 

बिहार में आगे भी चलेगा नीतीश मॉडल

पश्चिम एशिया में 40 दिनों के भीषण संघर्ष के बाद अस्थायी युद्धविराम हुआ

मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 110 महिलाओं का हुआ एएनसी जांच

रघुनाथपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय बडुआ में सफल छात्रों का सम्मान एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!