सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज
सरकार, पुलिस और महिला कर्मियों की छवि धूमिल करने का आरोप
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
सहरसा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग कर भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इन वीडियो के माध्यम से सरकार, पुलिस प्रशासन और महिला पुलिसकर्मियों की छवि धूमिल करने का आरोप है।बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना से मिली जानकारी के आधार पर सहरसा के साइबर थाने में बीते एक जुन को प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को इस मामले में आरोपी को सलखुआ थाने से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस प्रशासन के खिलाफ दुष्प्रचार की सूचना दरअसल, पुलिस मुख्यालय, पटना से सहरसा साइबर थाना के अपर थानाध्यक्ष रवीश रंजन को सरकारी नंबर पर सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि ‘A one media’ नामक फेसबुक प्रोफाइल से AI तकनीक से एडिट किए गए कई भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं,इन वीडियो में सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ दुष्प्रचार तथा महिला पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अशोभनीय पोस्ट साझा किए जा रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की गई। गुरुवार को सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के सहयोग से उक्त फेसबुक आईडी के संचालक की पहचान सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौराही निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष बोले-तकनीक का गलत इस्तेमाल थानाध्यक्ष रविश रंजन ने बताया कि AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर समाज में झूठी अफवाहें और नफरत फैलाना एक गंभीर और संज्ञेय अपराध है। साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े
पटना में निगरानी विभाग ने फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश
अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर
