बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2 किलों गांजा के साथ दो धराया
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बांका थाना पुलिस ने शहर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शास्त्री चौक स्थित एक घर में छापेमारी कर गांजा तस्करी और भंडारण के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से कुल 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है,बरामद गांजा की मात्रा को देखते हुए इसे जिले में हाल के दिनों की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
गांजा तस्करी का पर्दाफाश इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बुधवार की शाम बांका पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्री चौक स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थों का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है।
सूचना की सत्यता की जांच के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में शास्त्री चौक निवासी छोटू कुमार एवं संतोष कुमार के घर और दुकान पर छापेमारी की आरोपितों की गिरफ्तारी,तलाशी के दौरान दो बोरे में छिपाकर रखे गए 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद किए गए।
मौके से पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जांच और कार्रवाई,एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।
यह भी पढ़े
सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज
पटना में निगरानी विभाग ने फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश
अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर
