Headlines

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न को किया नमन

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न को किया नमन
बिहार हमारा परिवार का हिस्सा है – पूर्व राष्ट्रपति मॉरीशस
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न डा राजेंद्र प्रसाद के पुण्यतिथि पर शनिवार को जीरादेई पहुंच उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया । तत्पश्चात 108 फिट के तिरंगा झंडा राजेंद्र उद्यान में पूर्व राष्ट्रपति के हाथों फहराया गया ।

पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने कहा कि जीरादेई की धरती को नमन कर मुझे काफी प्रसन्नता हुई ।
उन्होंने बताया कि मेरे ही पूर्वज मॉरीशस में पहुंचे जो गया जिले से थे ।उन्होंने बताया कि यही कारण है कि भारत के साथ हमारा रिश्ता था ,है और रहेगा ।

उन्होंने बताया कि बिहार हमारा परिवार का हिस्सा है । वहां हमलोग भारतीय त्योहार को भी मनाते है। उन्होंने बताया कि हमारी भोजपुरी भाषा भी यहां जीवित है ।

सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वाले पुरोधा को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोरंजन कुमार सिंह ने किया । कार्यक्रम के आयोजक उदेश्वर सिंह थे ।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति के पत्नी रूपन , सांसद विजय लक्ष्मी , पूर्व मंत्री सह महाधिवक्ता पीके शाही ,पूर्व मंत्री सह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी , स्थानीय विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा,  पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, संत उमाकांता जी महाराज , चंद्र भूषण राय , जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी सहित , शिक्षाविद सुभाष प्रसाद ,राष्ट्रीय समाजसेवी नीतीश कुमार सिंह,स्थानीय मुखिया अक्षय लाल साह,काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

यह भी पढ़े

रविंद्र जैन ने अपनी मन की आंखों से रामायण को अमर बना दिया

अमेरिका ने इजरायल के साथ ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया

पुण्य तिथि पर याद् किये गये सीवान के लाल डॉ. राजेंद्र प्रसाद 

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को

Leave a Reply

error: Content is protected !!