उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को किया गया सम्मानित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान डाक प्रमंडल के अंतर्गत केंद्रीय अनुमंडल, सिवान के तत्वावधान में डाक चौपाल एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक अधीक्षक श्री अभिषेक कुमार सिंह ने की।श्री सिंह ने 09 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाले PLI/RPLI विशेष व्यवसाय अभियान को पूर्ण सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित ₹3 करोड़ प्रीमियम संग्रहण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए सभी डाक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों को पूर्ण समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त कर सिवान डाक प्रमंडल एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर सकता है।
कार्यक्रम में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, अधिक व्यवसाय अर्जन तथा ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर चर्चा हुई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर सराहना की गई। साथ ही अन्य कर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डाक निरीक्षक श्री विकाश कुमार दुबे के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर विकास पदाधिकारी मो. गुलाम मुस्तफा सहित सैकड़ों डाक कर्मचारी एवं ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें
रघुनाथपुर : मुकेश कुमार सीओ का पदभार ग्रहण किए
अंचल क्लर्क 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
