Headlines

दारौंदा में बंद पड़े दो घरों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी 

दारौंदा में बंद पड़े दो घरों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार)।

सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा मठिया गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बंद पड़े दो घरों का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गौतम भारती और उनके भाई शत्रुघ्न भारती अपने परिवार के साथ रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने दोनों घरों को निशाना बनाया और ताला तोड़कर घर के अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दारौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को चोरी की जानकारी दी।
पुलिस चोरी हुए सामान का आकलन करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उधर, चोरी की सूचना मिलते ही दोनों भाइयों के परिजन अपने-अपने कार्यस्थलों से गांव लौटने के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घर से कितनी नकदी और कितने मूल्य का सामान चोरी हुआ है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!