24 घंटे का अखंड अष्टयाम को लेकर निकला कलश यात्रा
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, छपरा (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के अमनौर ठाकुरबाड़ी राम जानकी मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा के पांचवीं वर्ष गांठ पर आयोजित 24 घंटे का अखंड अष्टयाम को लेकर सैकड़ों श्रद्धालू भक्तों द्वारा जलभरी हेतु धूमधाम व उत्सव के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. सोमवार को निकाली गई कलश यात्रा में जहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व कुमारी कन्याओं ने लाल, पीले रंग के परिधान में सुसज्जित हो कर अपने सर पर कलश रख भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे.
वहीं गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु भक्त अपने हाथों में भगवा झंडे – पताखा लिए धर्म की जय हो, अधर्म की नाश हो, प्राणियों मे सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो जैसे नारो के साथ भगवान के जयकारों से वहां का वातावरण भक्तिमय हो उठा. कलशयात्रा यज्ञ स्थल से चलकर अमनौर बाजार,कालेज रोड होते हुए पर्यटक स्थल बड़ता पोखरा पहुंची जहां आचार्य हर्षवर्धन शास्त्री व नवीन शास्त्री के मंत्रोच्चारण के साथ पहलेजा घाट से आये गंगाजल की जलभरी की गई .
जलभरी के बाद श्रद्धालू भक्तों ने कलशयात्रा लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे जहां पूजा अर्चना के बाद अष्टयाम शुरू किया गया.इस मौके पर मुख्य रूप से सतीश जयसवाल,सुनील पटवा सुनील कुमार, कुलदीप महासेठ, पूर्व मुखिया व पैक्स अध्यक्ष विजय विद्यार्थी, बीडीसी प्रतिनिधि विकास महतो, विजय शर्मा,प्रदीप कुमार, राजा कुमार, रविन्द्र प्रसाद, रामाशंकर जायसवाल, पुतल जायसवाल, प्रीतम गुप्ता, विकास जायसवाल , आनंद कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल थे.
यह भी पढ़ें
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
मशरक में भगवान श्री जगन्नाथ का जलाभिषेक, श्रद्धा के साथ निकली रथ यात्रा
सीवान: बालू लादते समय मजदूर को मिला सोने का बिस्किट, दुकानदार के साथ झड़प
लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा
जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
गयाजी में साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल नंबर जब्त:सिम कार्ड के जरिए होती थी ठगी
