कर्मयोगी घनश्याम शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

कर्मयोगी घनश्याम शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान में पंजवार के प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज परिसर में कर्मयोगी घनश्याम शुक्ल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण प्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट और पर्यावरणविद मेधा पाटेकर ने किया। अनावरण के बाद श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि घनश्याम भाई गांधी और जे पी के सच्चे अनुयायी थे। महात्मा गांधी के सत्य, स्वदेशी और अपरिग्रह के मूल्य जीवन भर उनके सहगामी बने रहे। उन्होंने दो जोड़े खादी के कपड़े और खड़ाऊ से अधिक की जरुरत महसूस नहीं की। जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति के सपने को पूरा करने के लिये उन्होने, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और राजनीतिक बदलाव के लिये लगातार काम किया।

उनके पुण्यस्मरण में सुबह से ही पंजवार में उत्सव जैसा माहौल था। हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थियों के हाथों में तख्तीयां थीं। तख्तीयों पर शुक्ल जी की श्रद्धांजलि के स्लोगन लिखे थे। प्रभातफेरी के बाद सभी विद्यार्थी श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हो गये। श्रद्धांजलि सभा में पूरे दिन गांव जवार के लोग शब्दाँजलि और स्वरांजलि देते रहे।

रात में हुई संगीत और नृत्य प्रतियोगिता

22 दिसंबर की रात में स्कूली बालिकाओं की नृत्य और संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 150 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर ग्रुप की नृत्य प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय कचनार की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेड़ बचाओ थीम पर आधारित उनके नृत्य ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था। जूनियर ग्रुप की नृत्य प्रतियोगिता की विजेता सरस्वती शिशु मंदिर टारी की छात्रा ममता रही। ममता के एकल नृत्य ने सबको झूमने पर विवश कर दिया था।

इस आयोजन में निर्णायक मण्डल के रूप में गोरखपुर की शिवांगी पाठक और छपरा की सृष्टि शांडिल्य रही। संगीत प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में बिस्मिल्लाह खाँ संगीत महाविद्यालय की छात्रा प्रिया कुमारी विजेता रही। जूनियर ग्रुप में आईपीएस स्कूल लगुसा की छात्रा नंदिनी कुमारी प्रथम स्थान पर रही। संगीत प्रतियोगिता में लोक गायिका चंदन तिवारी, संगीत विशेषज्ञ उदय नारायण सिंह, शैलेन्द्र मिश्र और अंकिता पंडित ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

चंदन तिवारी के गांधी गीतो ने रुला दिया श्रोताओं को

संगीत नाटक अकेडमी से सम्मानित लोक गायिका चंदन तिवारी ने शुक्ल जी की स्मृति में गांधी गीतो की प्रस्तुति के साथ साथ कबीर के निर्गुण गीत भी गाये।

Leave a Reply

error: Content is protected !!