सीवान में भाजपा 04 हजार आठ सौ 44 सक्रिय राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवको की टोली खड़ी कर रही है.

सीवान में भाजपा 04 हजार आठ सौ 44 सक्रिय राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवको की टोली खड़ी कर रही है.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क


कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर भाजपा से जुड़े राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक आमजन को जागरूक करने के साथ बचाव का कार्य भी करेंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक निस्वार्थ कार्य करेंगे।

उक्त बातें बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को सीवान जिला स्तरीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहां। उन्होंने कहां कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यह एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें आने वाली संभावित कोरोना महामारी की तीसरी लहर से लडऩे के लिए मंडल व बूथ लेवल तक स्वयं सेवकों की टीम गठित की जा रही है।

बता दें कि शनिवार को भाजपा के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान, सीवान की समीक्षा बैठक जिला उपाध्यक्ष सुधीर जैसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रंजीत सिंह ने अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं अभियान के जिला संयोजक नवीन सिंह परमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 2422 मतदान केंद्रों पर दो-दो सक्रिय 04 हजार आठ सौ 44 कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी की जा रही हैं।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार मल्ल, जिला महामंत्री हरेन्द्र कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रभारी दिपू सिंह चन्देल, जिला मंत्री धनंजय सिंह, जिला मंत्री अवधेश पाण्डेय, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरोज सिंह राणा सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!