मशरक की खबरें : बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल में सारण को तृतीय स्थान ट्रॉफी एवं कांस्य पदक
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

11 वी बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल में सारण की बेटियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान की ट्रॉफी एवं कांस्य पदक अपने नाम किया। सासाराम के एबीआर फाउंडेशन स्कूल के क्रीड़ा मैदान में बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में रोहतास जिला हैंडबॉल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सारण टीम ने बेहतर प्रदर्शन के साथ क्वार्टर फाइनल तक सभी मैच जीत सेमीफाइनल में पहुंची जहां पटना ने दो गोल के अंतर से सारण को फाइनल में पहुंचने से रोक दिया।
जिसके बाद सारण तृतीय स्थान की ट्रॉफी एवं कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में सारण पूल ए के सभी मैच में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए से औरंगाबाद को 12 – 02 से , पूर्वी चंपारण मोतिहारी को 9 – 4 से जबकि दरभंगा को 5 – 0 गोल के अंतर से जबकि क्वार्टर फाइनल में गोपालगंज को 5 – 0 गोल के अंतर पर रोकते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था ।
सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सारण टीम से बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक गोल खुशी कुमारी , करिश्मा कुमारी , मानसी , अनामिका सहित अन्य ने किया । टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों में गोलकीपर गुड़िया , राजनंदनी के अलावे प्रीति , अनन्या, आरती , रिचा , पलक , रोशनी , संजना , सोनाक्षी ने टीम प्रशिक्षक आकाश कुमार के देखरेख में बेहतर प्रदर्शन किया। मैच का संचालन बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा एवं आयोजन सचिव विनय कृष्ण कर रहे है।
सारण टीम के बेहतर प्रदर्शन पर मुख्य संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय, जिला खेल पदाधिकारी मो शमीम अंसारी , कार्यकारी अध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह , संरक्षक जितेंद्र सिंह , इंजीनियर ललित सिंह, उपाध्यक्ष अजीत सिंह मुखिया , राकेश कुमार सिंह , ठाकुर विनोद सिंह , राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह , राष्ट्रीय खिलाड़ी सह प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, अमित कुमार , मनोकामना सिंह, सुजीत कुमार , सिकंदर कुमार , पुष्पा कुमारी , तृप्ति कुमारी, दीपशिखा कुमारी सहित अन्य ने बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी ।
मशरक सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टचार उजागर करने पर पत्रकार समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टचार और सीएचसी प्रभारी की गंभीर लापरवाही को उजागर करना और सारण डीएम को आवेदन देकर कारवाई करने की मांग दैनिक जागरण के पत्रकार, जदयू युवा महासचिव और राजद किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह बंगरा उप मुखिया को महंगा पड़ा। इन सभी के खिलाफ सीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने आवेदन देकर मशरक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि वे छपरा ट्रेनिंग में गये थें वहां से जब वापस अस्पताल लौटें तों देखा कि बसोही गांव से सड़क दुघर्टना में घायल को अस्पताल लाया गया था जहां आयुष चिकित्सक डॉ ललिता कुमारी ने मृत घोषित कर दिया है।
वहीं अस्पताल परिसर के बाहर दैनिक जागरण के पत्रकार प्रकाश सिंह, जदयू युवा के सचिव मुकेश कुमार सिंह और राजद किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह बंगरा उप मुखिया शिव कुमार यादव द्वारा दुमदुमा गांव निवासी सद्दाम हुसैन को उसकाया गया कि ड्यूटी पर आयुष चिकित्सक हैं, वहीं सभी के द्वारा पुलिस की मौजूदगी में गाली गलौज की गयी और मेरे साथ मारपीट की कोशिश की गयी। उन्होंने कहा कि सभी अस्पताल परिसर का माहौल बराबर बिगाड़ते हैं। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
मामले में जदयू नेता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अस्पताल प्रभारी की अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत सारण डीएम और सिविल सर्जन को दर्ज कराई है। वहीं पत्रकार प्रकाश सिंह ने बताया कि वे बराबर दैनिक जागरण के माध्यम से अस्पताल में मची लूट, भ्रष्टचार और इलाज में लापरवाही और चिकित्सकों के ड्यूटी से गायब रहने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की जाती है,उसी को लेकर उन्हें कानूनी पेंच में फसाने की कोशिश की गयी हैं।
उप मुखिया शिव कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने बंगरा गांव मारपीट के मामले में प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप पर फर्जी तरीके से इंज्यूरी बनानें की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं फर्जी इंज्यूरी की जिला स्तरीय जांच टीम ने भी जांच में सही पाया है।
मशरक में खेत से भारी मात्रा में शराब बरामद , धंधेबाज फरार
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक के लखनपुर गांव में खेत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लखनपुर में खेत से 248 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, वहीं पुलिस बल को देख धंधेबाज फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शराब धंधेबाज लखनपुर गांव निवासी संजय राय को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, वहीं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़े
मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित योग शिविर में लोगों ने किया योग-प्राणायाम
मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा:सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई
