Headlines

जनसुराज  सुप्रीमो प्रशांत किशोर शिवम हत्‍याकांड में परिजनों से मिले

जनसुराज  सुप्रीमो प्रशांत किशोर शिवम हत्‍याकांड में परिजनों से मिले

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखण्ड के मंदरौली गांव में चर्चित शिवम हत्या कांड को लेकर जनसुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर गुरुवार को परिजनों से मिलने उनके घर पहुँचे।इनके साथ दर्जनों प्रमुख जनसुराजी कार्यकर्ता शामिल थे।

शिवम के माता पिता प्रशांत किशोर को देख चीत्कार मारकर रोने लगे कहने लगे एकलौता घर का बारिश था बेटा अपराधियो ने हत्या कर दिया।कोई मदद नही किया।पुलिस प्रशासन जनप्रतिनिधि सब बैरी हो गए है।प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बाधा न्याय दिलाने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि बिहार में जो अपराध है वह हर जगह दिख रहा है बाकि दिक्कत यह है कि समाज के लोग इसके खिलाफ कोई आवाज उठा रहे हैं अगर धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण कर रहे हैं तो पुलिस अपराधियों को छोड़ कर आवाज उठा रहे उसे धर पकड़ने में लग जा रहे हैं,उन्होंने शिवम हत्या कांड को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जन कही।

 

उन्होंने कहा कि दरभंगा में भी देखे एक सहनी समाज के छ: साल की छोटी बच्ची के साथ रेप और हत्या हो गया तो उस केस में भी जिसने रेप और हत्या की उसको छोड़ कर पुलिस पहले प्रदर्शन कर रहे लोगो को पकड़ने में लगी रही. सरकार में जो लोग चला रहे हैं उनसे जनता को कोई उम्मीद नहीं रही. यहां बच्चे की हत्या हुई पुलिस ने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दे रही है. अबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक नहीं दिखाई है. आगे क्या कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि मैं पुलिस के वरीय अधिकारी से इस विषय पर बात कर जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे . इधर प्रशांत किशोर से शिवम के परिजनों ने अपना दुखरा बताया. वहीं प्रशांत किशोर के समक्ष परिजनों ने बताया कि स्थानीय विधायक के दबाव में पुलिस काम कर रही है और इसमें शामिल अपराधियों को बचाने में लगी है. मालूम हो कि इस घटना के डेढ़ महीने से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक इस कांड से जुड़े हत्यारे तक नहीं पहुंच पायी है.

 

जिसको लेकर नाराज स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धारण प्रदर्शन किया था जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार व पुलिस की तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था. जिसमें 41 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर रही है. जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी जा जा रही है. इस मौके पर मुख्य रूप से जन सुराज के प्रदेश के नेता लालन प्रसाद, विकाश सिंह, जीपी सिंह, कुलदीप महासेठ, प्रियरंजन श्रवण महतो, राहुल सिंह, मनोरमा कुमारी आदि दर्जनों नेता शामिल थे.

यह भी पढ़े

अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति देख भड़का एक्टिविस्ट,क्यों?

22 राज्यों और क्रेंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने की संभावना है

भारत अपना स्वदेशी AI तंत्र विकसित कर रहा है

मैक्रों ने भारत-राफेल सौदे का किया पूर्ण समर्थन

Leave a Reply

error: Content is protected !!