Headlines

समाजवादी थे भगवान राम, पीडीए से ली थी मदद

समाजवादी थे भगवान राम, पीडीए से ली थी मदद

@ सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का विवादित बयान वायरल

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

चंदौली / समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भगवान राम को समाजवादी बताया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम समाजवादी थे और उन्होंने अपने जीवन काल में पीडीए से यानी पिछड़े दलित, निषाद लोगों से ही मदद लिया।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान राम के ससुर राजा जनक चक्रवर्ती सम्राट थे। उनके पिता खुद चक्रवर्ती सम्राट थे, लेकिन भगवान राम ने निषाद, भीलनी और ऐसे ही समाज से मदद ली। भगवान राम विचारों से समाजवादी थे।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा उस राजा राम के समर्थन में है, जब भगवान राम अयोध्या में वापस आए और राजा के रूप में विराजमान हुए। उसी राजा राम से इन्हीं लोगों ने गलतियां कराई। माता सीता को बनवास भिजवाया। यही भाजपा पार्टी जैसे लोग ही चुगली किए थे। हम लोग उस राजा राम के समर्थक हैं, जो बनवासी थे। जो समाजवादी विचार के थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!