मुख्यमंत्री के सारण तटबन्ध के निरीक्षण कार्यक्रम को ले मढ़ौरा एसडीओ ने तैयारी का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के सारण तटबन्ध के निरीक्षण कार्यक्रम को ले मढ़ौरा एसडीओ ने तैयारी का लिया जायजा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ अमृता मिश्रा‚ पानापुर‚ सारण (बिहार)


सारण जिले के पानापुर प्रखंड क्षेत्र के गंडक नदी के सारण तटबंध पर चल रहे कटारोधी कार्य का मुख्यमंत्री द्वारा आगमी 21 मार्च को निरीक्षण करने की संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर सोर से चर रही है।शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी बीडीओ महम्मद सज्जाद सीओ रंधीर प्रसाद एवं थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया गंडक नदी के तटबंध स्थित चिंतामनपुर एवं सलेमपुर गांव पहुचे एवं कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।मालूम हो कि पिछले कई सालो से गंडक नदी के तटबंध में तेजी से कटाव होते जा रहा है।जिससे तटबंध कमजोर हो गया है।वही गोपालगंज जिले में सारण तटबंध कई जगहो पर क्षतिग्रस्त हो गया है।जिससे यहां लोगों बाढ़ की स्थिति से गुजरना पर रहा है।तटबंध की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके मरम्मति का कार्य प्रगति पर है।बताया जा रहा है कि इसी को निरीक्षण करने को लेकर 21 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संभावित कार्यक्रम निर्धारित है।इस दौरान वे गोपालगंज एवं सारण जिले में सारण तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्य का निरीक्षण करेगे।इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरु कर दी गई है।वही इस कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को स्थानीय विधायक जनक सिंह ने स्थानीय पदाधिकारीयो के साथ सारण तटबंध का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री की संभावित कार्यक्रम को लेकर रुप रेखा तैयार की थी।

 

यह भी पढ़े

*अस्सी घाट पर चल रहे अवैध वाहन स्टैंड को नगर निगम ने कराया बंद*

  आरटीपीएस काउंटर पर आने वाले लोगों की उम्मीदों की खिड़की बंद हो गई

दिल्ली के होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

सीवान गाँधी मैदान नई बस्ती में सड़क पर गिरा हुआ मिला असलहा , सनसनी 

मोतिहारी में मनचलों ने नाबालिग को बनाया शिकार, चार दिनों तक घर में दुबकी रही लड़की

गोपालगंज में शादी के चार दिन बाद ही मामी को ले भागा भांजा,  प्राथमिकी दर्ज 

Leave a Reply

error: Content is protected !!