Headlines

भिट्ठी पंचायत में महराजगंज एस डी एम ने किया बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन

भिट्ठी पंचायत में महराजगंज एस डी एम ने किया बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान जिला के गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी पंचायत में स्थित धर्मेंद्र कुमार वर्मा स्मृति पार्क के प्रांगण में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकी 135वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार वर्मा स्मृति पार्क के प्रांगण में भिट्ठी पंचायत के मुखिया श्रीमती नूतन वर्मा के सौजन्य से सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन महराजगंज एस डी एम अनिता सिंहा द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन के दौरान एसडीएम अनिता सिंहा ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा यह पुस्तकालय।” मुखिया श्रीमती नूतन वर्मा ने कहा कि “डॉ. अम्बेडकर का सपना ‘शिक्षित बनो’ तभी साकार होगा जब हमारे गांव के बच्चों के पास पढ़ने के लिए संसाधन होंगे।”
युवा भाजपा नेता विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि ” हमारा उद्देश्य क्षेत्र के उन प्रतिभावान युवाओं को एक मंच प्रदान करना है जो संसाधन के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। यह पुस्तकालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान का वह केंद्र बनेगा जो गांव के युवाओं के भविष्य को संवारने में सहायक होगा।”


इस अवसर पर महराजगंज प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा, प्रो. जीतेन्द्र वर्मा, सुभाष यादव, चंदेश्वर भगत, संजय कुशवाहा, मुन्ना तिवारी, फिरोज आलम, आलोक वर्मा, यशवंत कुमार सिंह, एडवोकेट अभिषेक कुमार वर्मा, अफताब आलम, जनार्दन शर्मा, एवं क्षेत्र के अन्य प्रबुद्ध लोगों के साथ तपी प्रसाद उच्च विद्यालय भिट्ठी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिट्ठी, रामाशीष वर्मा उच्च विद्यालय भिट्ठी के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक तथा पहलवान बाबा फिजिकल एकेडमी के अभ्यर्थी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!