बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार करने का संकल्प
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के गोरेयाकोठी भिट्ठी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन महाराजगंज की अनुमंडलाधिकारी अनीता सिंह ने किया । पंचायत द्वारा निर्मित इस पुस्तकालय में ग्रामीण विशेष कर युवाओं के लिए वचनालय की व्यवस्था है । समारोह में बोलते हुए भिट्टी पंचायत की मुखिया श्रीमती नूतन वर्मा ने कहा कि हम सभी बाबा साहब के बताए रास्तों पर चल रहें हैं।
इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार वर्मा स्मृति पार्क में स्थिति डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महराजगंज की अनुमंडलाधिकारी अनिता सिंहा ने कहा कि शिक्षा को समाज के निचले तबको तक पहुँचा कर हम बाबा साहब के सपनों को साकार कर सकते हैं।

इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार वर्मा स्मृति पार्क के प्रांगण में भिट्ठी पंचायत के मुखिया श्रीमती नूतन वर्मा , युवा नेता विवेक कुमार वर्मा उर्फ हनी वर्मा , महराजगंज प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा, शिक्षक धर्मनाथ माँझी, मानवेंद्र मुकुल , सुभाष राय , चंदेश्वर भगत, संजय कुशवाहा, मुन्ना तिवारी, फिरोज आलम, आलोक वर्मा, यशवंत कुमार सिंह, अधिवक्ता अभिषेक कुमार वर्मा , अफताब आलम, जनार्दन शर्मा ने अपने बाबा साहब के जीवन के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुस्तकों से किया गया।
समारोह में तपी प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, रामाशीष वर्मा बालिका उच्च विद्यालय , राजकिशोर मध्य विद्यालय , केशव ज्ञान वाटिका के छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़े
सिधवलिया की खबरें : धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब की जयंती
मांझी के सबदरा में मुखिया मुन्ना साह ने बाबासाहेब की प्रतिमा का किया अनावरण
बिहार में सम्राट चौधरी कैसे मोदी-शाह के भरोसेमंद नेता बने?
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम
