Headlines

BPSC AEDO परीक्षा में बड़ा खुलासा, SIT जांच में बायोमेट्रिक सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत

BPSC AEDO परीक्षा में बड़ा खुलासा, SIT जांच में बायोमेट्रिक सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत

ठेका कंपनी पर उठे गंभीर सवाल

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार लोक सेवा आयोग की AEDO परीक्षा में गड़बड़ी के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है. जांच एजेंसी की पड़ताल में ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. खास तौर पर परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी की भूमिका को लेकर जांच का दायरा तेजी से बढ़ाया गया है.

 

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित AEDO परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की विशेष जांच टीम को शुरुआती जांच में तकनीकी गड़बड़ी के अहम सुराग मिले हैं. सूत्रों के अनुसार, परीक्षा संचालन का जिम्मा जिस निजी कंपनी को दिया गया था उसके बायोमेट्रिक सिस्टम में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं.

 

इसके बाद एजेंसी अब कंपनी की भूमिका और चयन प्रक्रिया दोनों की गहराई से जांच कर रही है.जांच में सामने आया है कि परीक्षा के लिए नियुक्त निजी एजेंसी की कार्यप्रणाली पहले से विवादों में रही है. अब यह जांच की जा रही है कि कंपनी को परीक्षा संचालन का जिम्मा किन आधारों पर दिया गया और क्या चयन प्रक्रिया में मानकों का पालन हुआ था.

 

सूत्रों का कहना है कि बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में तकनीकी खामियां मिली हैं, जिससे फर्जी उपस्थिति या पहचान की आशंका बढ़ गई है.SIT की प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित नहीं थी. इसी वजह से परीक्षा केंद्रों पर पहचान सत्यापन में गड़बड़ी की संभावना जताई जा रही है. यदि यह पुष्टि होती है, तो यह पूरे परीक्षा प्रबंधन तंत्र की बड़ी विफलता मानी जाएगी.

 

 

इस मामले के सामने आने के बाद आयोग की परीक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि संवेदनशील भर्ती परीक्षाओं में एजेंसियों के चयन और तकनीकी निगरानी की प्रक्रिया को और मजबूत करने की जरूरत है. मामले ने अभ्यर्थियों के बीच भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है.

 

यह भी पढ़े

सम्राट सरकार ने विजय सिन्हा के फैसले को पलटा, 224 राजस्वकर्मियों का निलंबन रद्द, कामकाज पटरी पर लौटने की उम्मीद 

 सीवान डीएम ने में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारात संचालित योजनाओं की किया समीक्षा 

डीएम ने आग से बचाव, जन जागरूकता हेतु डिजिटल प्रचार रथ का हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

शराब माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हल्ला बोला, पुलिस की कार्रवाई पर भी उठे सवाल

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री:1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, निर्मित-अर्धनिर्मित पिस्टल

Leave a Reply

error: Content is protected !!