मशरक की खबरें : कलयुगी पुत्र ने बूढ़ी मां को मारपीट कर किया घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक के बहरौली गांव में पैतृक संपत्ति को बेंचने की नियत रखे भाई के द्वारा मां को कागजात भी हस्ताक्षर करने और हस्ताक्षर नहीं करने पर जमकर मारपीट कर बूढ़ी मां को गंभीर रूप से घायल करने और बचाव करने आये भाई को भी मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया।
घायल बूढ़ी मां और बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल बहरौली गांव निवासी 80 वर्षीय लालती कुंवर और 35 वर्षीय टुनटुन कुमार हैं।
घायलों ने बताया कि टुनटुन कुमार ने बताया कि उन्हीं का भाई है जो संपति बेचने के लिए मां को कागजात पर हस्ताक्षर करने को जबरदस्ती कर रहा था और मां के विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं बचाव करने के दौरान उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर मशरक में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ (प्रतिष्ठा द्वादशी) 31 दिसंबर 2025 को भव्य रूप से मनाई जा रही है। इसी को लेकर मशरक थाना परिसर स्थित राम जानकी शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुजेरी टुन्ना बाबा ने बताया कि राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर सुबह में आरती के समय विशेष श्रृंगार और पूजा अर्चना की गयी, वहीं मंदिर परिसर को गेंदें की फूल और ध्वज से भव्य तरीके से सजाया गया। दोपहर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर सनोज सिंह उर्फ जलेबी सिंह, राजेश ठाकुर उर्फ नेपाली ठाकुर,दीपक गुप्ता समेत अन्य भक्तगण मौजूद रहें।
यह भी पढ़े
SBS कप 25/26 : सीवान ने कोलकाता को 157 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
नशा मुक्त सीवान” अभियान के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कैमूर के जंगलों में बनेगा बिहार का दूसरा टाईगर रिजर्व
सलेमपुर गांव में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन
पटना कलम पेंटिंग्स शैली जीवंत होकर रहेगी
