SBS कप 25/26 : सीवान ने कोलकाता को 157 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे खेल मैदान में 25 दिसंबर दिन से T 20 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता SBS कप 2025/26 का शुभारंभ शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान के बैनर तले हुआ है जिसका आज बुधवार को अंतिम लीग मैच कैफ क्रिकेट एकेडमी और कोलकाता के बीच खेला गया.चांदी के सिक्के से हुए टॉस को जीतकर सीवान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर कुल 268 रन बनाए जवाब में कोलकाता की टीम दूसरी पारी में 17.3 ओवर में मात्र 111 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।
सीवान के खिलाड़ी रवि शर्मा को अंतिम लीग मैच के मुख्य अतिथि राजद नेता सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवधबिहारी चौधरी ने मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खेल का शुभारंभ पूर्व विधायक अमरनाथ यादव और हरिशंकर यादव ने शहीदों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
आयोजन का अगला मैच 2 जनवरी को एकमात्र महिला मैच,3 और 4 जनवरी को दो सेमीफाइनल मैच और फाइनल और समापन सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को आयोजित है।
मौके पर शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष अविनाश यादव, पूर्व मुखिया विश्वानाथ यादव उर्फ घुरा यादव, राधाकृष्ण मन्दिर हरनाथपुर पुजारी नरेंद्र दास, विमलेश प्रसाद मुखिया, देवेन्द्र तिवारी, अरविंद कुमार तिवारी, उपेंद्र कुमार तिवारी,नरेश मद्देशिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़े
नशा मुक्त सीवान” अभियान के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कैमूर के जंगलों में बनेगा बिहार का दूसरा टाईगर रिजर्व
सलेमपुर गांव में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन
