Headlines

यूपी की प्रमुख खबरें : पूर्व राज्यपाल मोहसिना किदवई का निधन

यूपी की प्रमुख खबरें : पूर्व राज्यपाल मोहसिना किदवई का निधन

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मोहसिना किदवई , पूर्व राज्यपाल के निधन पर प्रांतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, संपादक निष्पक्ष सहारा टाइम्स मोहन मेहरोत्रा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से श्री किदवई की आत्मा की शांति कामना की ।

➡️लखनऊ l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असमय वर्षा, ओलावृष्टि तथा कुछ स्थानों पर आगजनी की घटनाओं से रबी फसलों को हुए नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आज बुधवार प्रातः इस संबंध में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में अन्नदाता का चिंतित होना स्वाभाविक है और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ किसानों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रभावित किसान एवं बटाईदार के नुकसान का सटीक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध आकलन कर तत्काल क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर राजस्व, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र सर्वेक्षण कर रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाए, ताकि राहत वितरण में किसी प्रकार का विलंब न हो।
मुख्यमंत्री ने बीमा कंपनियों के साथ सक्रिय समन्वय स्थापित कर फसल बीमा दावों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं किसानों से संपर्क कर उन्हें बीमा योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, जिससे अधिकतम राहत उपलब्ध हो सके।
राजस्व विभाग को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा राहत कोष से प्रत्येक जनपद को पर्याप्त धनराशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों को त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से सहायता प्रदान की जाए। जहां आवश्यकता हो, वहां राहत शिविर स्थापित किए जाएं तथा मंडी समितियों के माध्यम से भी किसानों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
अग्निकांड की घटनाओं पर विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनहानि एवं पशुहानि की स्थिति में 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत शीघ्र लाभान्वित किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी और इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में प्रत्येक किसान, कृषक परिवार एवं बटाईदार के साथ पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

➡️ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 के कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन में कहा कि उत्तरप्रदेश की बात करें तो यह भारत की सबसे बड़ी आबादी का राज्य है।उत्तरप्रदेश जैसे राज्य में दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि, सबसे अच्छा जल संसाधन है।
श्री योगी ने कहा भारत की कुल आबादी का 16-17 फीसदी जनसंख्या उत्तरप्रदेश में निवास करती है।कृषि योग्य भूमि भारत में 11 फीसदी उत्तरप्रदेश के पास है,इस 11 फीसदी में भारत की कुल खाद्यान्न उत्पादन का 21 फीसदी उत्तरप्रदेश करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा थोड़ा प्रयास करने पर परिणाम कैसे आते हैं,गत 9 वर्ष में हमने कृषि विकास दर को उत्तरप्रदेश में 8 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। श्री योगी ने क्या कहा सुनिए,,,

 

➡️दिल्ली- दिल्ली में LPG सिलेंडर को लेकर फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए सिलेंडर संख्या दोगुनी, 5 किलो के 1368 सिलेंडर रोजाना उपलब्ध, प्रवासी मजदूरों के लिए कमर्शियल कोटा बढ़ा, 180 से बढ़ाकर 360 सिलेंडर प्रतिदिन किया

➡️बाराबंकी- सिविल कोर्ट में चैंबर तोड़ने का मामला, देर रात बगैर सूचना JCB से चैंबर तोड़े, बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौक पर पहुंचे, वकीलों ने मलबा हटाने का काम रोका, काम रोककर वकीलों ने जेसीबी लौटाई

➡️दिल्ली- यमुना नदी का निरीक्षण करेंगी CM रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल के साथ संयुक्त निरीक्षण करेंगी, वासुदेव घाट और यमुना बाजार का दौरा करेंगी

➡️बरेली- मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने आरोपियों की शुरू की तलाश, मीरगंज थाना क्षेत्र की घटना

➡️अयोध्या- शहरी, ग्रामीण इलाकों में मौसम बदला, आंधी के साथ गरज-चमक, बूंदाबांदी शुरू, बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत

➡️बस्ती- बड़हर कला गांव के प्रधान की मौत, प्राइवेट हॉस्पिटल अनंता में हुई मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, पहुंची फोर्स, संतकबीरनगर से बस्ती लाए थे परिजन, हॉस्पिटल प्रबंधन पर लगाया आरोप, कोतवाली थाना के पतेलवा क्षेत्र का मामला

➡️अमेरिका- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान, ईरान से हमें 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला- ट्रम्प, विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी- ट्रम्प, ‘2 हफ्ते का समय समझौते के लिए जरूरी है’, समस्या का समाधान बेहद करीब है – ट्रम्प, बातचीत जारी रहने तक बमबारी रुकी रहेगी

➡️अमेठी- बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खराब, सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की, बारिश से विद्युत व्यवस्था भी चौपट

➡️रायबरेली- समय से पहले ही खोली शराब की दुकान, आबकारी विभाग पर अनदेखी का आरोप, डलमऊ रेलवे क्षेत्र में स्थित देशी शराब ठेका

➡️ग्रेटर नोएडा- 25 हजार के इनामी गौतस्कर से मुठभेड़, मुठभेड़ में गौतस्कर के पैर में लगी गोली, तमंचा, चोरी की बाइक, कारतूस बरामद, रबूपुरा के कार्गो टी पॉइंट के पास मुठभेड़

➡️कौशाम्बी- युवती की मौत मामले में दो आरोपी फरार, दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित, राजेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव पर इनाम, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की, चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर का मामला

➡️रायबरेली- रायबरेली में मौसम ने ली करवट, देर रात से बूंदा बांदी शुरू, खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

➡️कुशीनगर- सभासद के घर फायरिंग का मामला, फायरिंग करने वाले से पुलिस मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आदित्य साहनी घायल, पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद, एक अन्य बदमाश फरार, तलाश जारी, कप्तानगंज क्षेत्र के हसनगंज-भिवरा रोड की घटना

➡️गोंडा- पुलिस की 2 शातिर गोतस्करों से मुठभेड़, मुठभेड़ में दोनों पशु तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में बदमाश दद्दन घायल, अयोध्या के रौनाही क्षेत्र के निवासी दोनों, तमंचा, कारतूस, 1 चार पहिया वाहन जब्त, 1 लाख 27 हजार रूपये नगद बरामद, दद्दन पर 8, फारूख पर पशु तस्करी के 4 केस, नवाबगंज में पुलिस और SOG टीम की कार्रवाई

➡️रायबरेली- बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, बाइक, साइकिल सवार समेत 3 घायल, सभी गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र की घटना

➡️रायबरेली- बीच सड़क सांडों की लड़ाई का वीडियो, राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा, डलमऊ में रेलवे क्रॉसिंग के पास का मामला

➡️मसूरी- एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में फ्लैगमार्च, फ्लैग मार्च निकालकर स्पष्ट संदेश दिया, अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

➡️लखनऊ- विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का बयान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर बोला हमला, खड़गे के ‘ज़हरीला सांप’ बयान पर निशाना साधा, बयान कोई सामान्य चूक नहीं है- विधायक, ‘कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति का प्रतिबिंब’

➡️लखनऊ- बच्ची संग गैंगरेप की वारदात, नशे में 5 लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने सभी दरिंदों को गिरफ्तार, घर वालों को बेहोशी की हालत में मिली, मासूम बच्ची के हाथ बंधे थे, पुलिस ने बच्ची को लोकबंधु हॉस्पिटल पहुंचाया, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश, आशियाना के सेक्टर M 1 की घटना

➡️लखनऊ- देर रात से हो रही हल्की बारिश, बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से शहरवासियों को मिली राहत

➡️लखनऊ- छठवीं उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे अध्यक्षता, कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में कार्यक्रम

➡️रायबरेली- जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट करने का वीडियो वायरल, मारपीट में जमकर चले थे लाठी डंडे, दोनों पक्षों से 8 लोग हुए घायल, दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज, महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे अचली की घटना

➡️ईरान- ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, सीजफायर पर अमेरिकी सेना का बयान, सीजफायर लागू, हमने हमले रोक दिए- US, ईरान के 10 सूत्रीय मांगों पर बात होगी- ट्रंप, दोनों पक्षों के बीच सीजफायर का एलान- ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप ने हमारी बातें मानी- ईरान, 10 अप्रैल से इस्लामाबाद में बात होगी- ईरान, पूरे इलाके से US आर्मी हटेगी- ईरान

➡️सिद्धार्थनगर- पराली जलाने का सिलसिला जारी, खेतों में धू-धू कर जल रही पराली, धुएं और आग से इलाका प्रभावित, लोगों ने तत्काल कार्रवाई की उठाई मांग, बांसी तहसील के बेलगाड़ा टोल प्लाजा की घटना

➡️चंदौली- गंगा स्नान के दौरान 2 दोस्त डूबे, वाराणसी घूमने आए थे 3 दोस्त, काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद पहुंचे थे घाट, मौके पर पहुंची और NDRF टीम, युवक अमन यादव को सुरक्षित निकाला, दूसरा युवक सौरभ तिवारी डूबा, शव बरामद, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर की घटना

➡️सहारनपुर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश उस्मान घायल, गिरफ्तार, अन्य बदमाश मौके से फरार, तलाश जारी, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती, 315 बोर तमंचा, जिंदा-खोखा कारतूस मिला, आरोपी पर पहले से 18 से ज्यादा मुकदमे, चिलकाना क्षेत्र के संगमोर पेरागपुर की घटना

➡️रायबरेली- खनन अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मारने का मामला, सुरेश लकड़ा तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज, ओवरलोड ट्रेलर को रोकने के दौरान हादसा, खनन अधिकारी हादसे में हुए घायल, केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी, मिलएरिया थाना क्षेत्र के शारदा नहर की घटना

➡️रायबरेली- पुलिस ने गौ तस्कर गैंग का किया भंडाफोड़, वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे अवैध शस्त्र भी हुआ बरामद, आरोपी अल्ताफ, इरफान व जैद गिरफ्तार, प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले हैं तीनों, ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी

➡️संभल- 2 अप्रैल से लापता-पिता पुत्र के शव मिले, पुलिस के तहरीर के आधार पर खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद, शामली जिले के गांव कबड़ौत जंगल से बरामद, पिकअप पर पिता-पुत्र दोनों थे सवार, मजदूरों को लाने की बात कहकर की बुकिंग, धनारी थाना क्षेत्र के गांव मलुआ निवासी थे

➡️झांसी- युवती ने होटल मालिक पर लगाया आरोप, धमकी देकर बार-बार लूटी अस्मत- पीड़िता, शादी का झांसा देकर नर्क में धकेला- पीड़िता, पुलिस नहीं कर रही है कार्रवाई- पीड़िता, पीड़िता ने DM से लगाई सुरक्षा की गुहार, आरोपियों से है जान का खतरा- पीड़िता, जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र का मामला

➡️सहारनपुर- देर शाम से बूंदा-बांदी, बूंदा-बांदी देख किसानों में बढ़ी चिंता, तैयार गेहूं की फ़सल को भारी नुकसान, कुछ खेतों में खड़ी है गेहूं की फ़सल

➡️हाथरस- युवती पर बंदरों के झुंड का हमला, तीसरी मंजिल से नीचे गिरी युवती, युवती को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सदर कोतवाली क्षेत्र के अक्रूर कॉलोनी का मामला

➡️कानपुर- मैरिज हॉल में हुए हादसे का मामला, हादसे का लाइव CCTV फुटेज वायरल, बिना सुरक्षा व्यवस्था के चल रही थी लिफ्ट, घायल युवक अस्पताल में चल रहा ईलाज, मुबारिका मैरिज हॉल में घटी घटना

➡️झांसी- सीपरी बाजार थाना पुलिस को सफलता, वांछित दिनेश कुमार अहिरवार गिरफ्तार, ग्वालियर रेलवे ओवरब्रिज के पास दबोचा, लंबे समय से चल रहा था पुलिस को तलाश

➡️झांसी- थाना बबीना पुलिस ने दो वारण्टी पकड़े, न्यायालय के आदेश पर हुई गिरफ्तारी, राजाराम और लखन लाल को अरेस्ट किया, दोनों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी था

➡️इजराइल- इजरायल रक्षा बलों ने ट्वीट किया, शिराज में सोनार के उत्पादन के मुख्य केंद्र पर हमला, पानी के नीचे पता लगने वाली प्रणालियों पर भी हमला, पनडुब्बियों, जहाजों, गोताखोरों में लगते थे उपकरण, कराज में अतिरिक्त हमले किए गए, नौसेना की क्रूज मिसाइल, वायु रक्षा प्रणालियों पर हमला

➡️कानपुर- रावतपुर थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक, चौकी के पास ही युवक संग मारपीट, पुलिसकर्मी बना रहा वीडियो, वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

➡️देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, 25वां अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा क्लस्टर, सीएम धामी शुभारम्भ में प्रतिभाग करेंगे, उत्तराखण्ड निवेश, आधारिक संरचना विकास बोर्ड की बैठक, चतुर्थ बैठक में प्रतिभाग करेंगे सीएम, 4.35 बजे जन अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे

Leave a Reply

error: Content is protected !!