Headlines

मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी अवैध हथियार बेचते गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी अवैध हथियार बेचते गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर  जिला के  ब्रह्मपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी भैरव त्रिपाठी को अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि अवैध हथियार कारोबार की गुप्त सूचना मिलने के बाद ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन के नेतृत्व में टीम गठित कर राहुल नगर रोड नंबर एक में छापेमारी की गई।पुलिस टीम को देखते ही भैरव त्रिपाठी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन इलाके की घेराबंदी कर उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। ‘मास्टर’ नाम से है कुख्यात पूछताछ में सामने आया कि भैरव त्रिपाठी ‘मास्टर’ नाम से भी जाना जाता है।

वह छोटे-छोटे आपराधिक गिरोहों को अवैध हथियार सप्लाई करता था, जिससे इलाके में अपराध को बढ़ावा मिल रहा था। लंबा आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में पता चला कि भैरव त्रिपाठी वर्ष 2012 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है।

 

उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य सदस्यों की तलाश जारी सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है। टेक्निकल सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके सख्त कार्रवाई का संदेश
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी हाल में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े

जीरादेई थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

बिहार के रोहतास जिला में गेहूं के खेत में फिल्मी अंदाज में एनकाउंटर जैसा ऑपरेशन, हत्यारा रवीश लाल गिरफ्तार

अयोध्या में साजिश का सनसनीखेज पर्दाफाश: यूट्यूब पत्रकार पर परिवाद

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान एमएलसी अफाक अहमद ने शिक्षक संघ नेताओं से किया संपर्क 

 मांझी नगर पंचायत  में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

महावीरी विजयहाता में आयोजित आचार्य कार्यशाला का तृतीय एवं समापन दिवस संपन्न

Leave a Reply

error: Content is protected !!