Headlines

Raghunathpur: उच्च माध्यमिक विद्यालय गभिरार में सफल विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

Raghunathpur: उच्च माध्यमिक विद्यालय गभिरार में सफल विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिलांतर्गत रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय गभिरार में 4 अप्रैल दिन शनिवार को बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका सुश्री अजीता कुमारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर, कक्षा 12 कला संकाय की छात्रा सिंधु कुमारी तथा कक्षा 12 विज्ञान संकाय के छात्र रिहांशु कुमार और नवनीत उपाध्याय को उनकी असाधारण सफलता के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, कक्षा 10 के मेधावी विद्यार्थी अमरजीत साहनी 450 अंक, आफताब आलम 427 अंक, सरफराज 416 अंक, उज्ज्वल सिंह 408 अंक, अनीश 405 अंक, प्रीतम कुमार 395 अंक, अनुष्का कुमारी 363 अंक, रिंकू कुमारी 356 अंक, राजनंदनी कुमारी 343 अंक तथा अन्य सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विद्यालय परिवार की ओर से पदक एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों द्वारा भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रधानाध्यापिका श्रीमती अजीता कुमारी ने अपने संबोधन में छात्रों को आगे बढ़ने, अनुशासन का पालन करने और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों, जिनमें अनूप कुमार सिंह, सुमित कुमार दुबे, शशांक मिश्रा, हरेंद्र राम, मुकेश राम, अमरेंद्र कुमार, सौरभ पांडेय और अध्यापिका रजनी कुमारी, सूर्यकांती पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।

 

यह भी पढ़े

जीरादेई थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

बिहार के रोहतास जिला में गेहूं के खेत में फिल्मी अंदाज में एनकाउंटर जैसा ऑपरेशन, हत्यारा रवीश लाल गिरफ्तार

अयोध्या में साजिश का सनसनीखेज पर्दाफाश: यूट्यूब पत्रकार पर परिवाद

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान एमएलसी अफाक अहमद ने शिक्षक संघ नेताओं से किया संपर्क 

 मांझी नगर पंचायत  में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

महावीरी विजयहाता में आयोजित आचार्य कार्यशाला का तृतीय एवं समापन दिवस संपन्न

Leave a Reply

error: Content is protected !!