अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की घटनास्थल पर मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की घटनास्थल पर मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

* गांव में परिजनों के रुदन-क्रंदन से मचा कोहराम

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सीवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर यमुनागढ़ कोल्ड स्टोरेज के समीप गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी।परिजन और बड़हरिया के एएसआई शैलेश कुमार सिंह और संतोष कुमार ने वृद्ध को बड़हरिया अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव के स्व फूलेना यादव के पुत्र 65 वर्षीय पुत्र राजबलम यादव रोज की तरह गुरुवार की अहले सुबह देवी दर्शन के लिए यमुनागढ़ स्थित गढ़देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

मृतक राजबलम यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी पत्नी कांति देवी तीन साल पहले ही गुजर गई थीं। मृतक के दो बेटे राजू यादव और संजय यादव हैं, जो घर पर रह कर मजदूरी करते हैं. मृतक की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबलम यादव प्रतिदिन यमुनागढ़ स्थित टहलने जाते था और यमुनागढ़ देवी माई के दर्शन करते थे. राजबलम यादव कोलकाता के मानिकपुर जूट मिल में काम करते थे।वे रिटायर होकर सालभर पहले घर आये था, अभी उन्हें रिटायरमेंट का पैसा भी नहीं मिला है।शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे,जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े

कर्पूरी ठाकुर समाज संघ बाल कटाई एवं जनकल्याण नाई ट्रेंड यूनियन की हुई बैठक  

ग्रामीणों के शिकायत पर बीडीओ ने जनवितरण दुकान का किया जांच,कई शिकायत सामने आयी

बढ़ते कोरोना के कारण माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव को स्थगित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

 बिहार के सभी कॉलेज, स्कूल, कोचिंग तथा सभी अन्य शिक्षण संस्थान तत्काल प्रभाव से 21 जनवरी तक बंद, गृह विभाग ने जारी किया आदेश 

Leave a Reply

error: Content is protected !!