श्री रुद्र महायज्ञ में तृतीय दिन वैदिक मंत्रोचार के साथ अरणी मंथन से हुआ अग्नी प्रगट
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के हसनपुरा के गायघाट स्थित श्री शिव मन्दिर में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के तृतीय दिवस पर सोमवार को विधि-विधान के साथ यज्ञ मंडप में वैदिक विद्वानों ने अरणी मंथन के द्वारा अग्नि प्रकट की।
इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। पूरा क्षेत्र हर हर महादेव की जय-जयकार से गूंज उठा।
आचार्य राजू मिश्रा जी ने इस अवसर पर अग्नि के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अग्नि पांच प्रकार की होती है: यज्ञाग्नि, जठराग्नि, बड़वाग्नि, योगाग्नि और दियासलाई की अग्नि। इनमें यज्ञाग्नि को सबसे शुद्ध बताया गया। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, अध्यात्मिक जागरण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का प्रतीक है
महाराज ने आगे कहा कि संसार में मानव जीवन में अग्नि सबसे महत्वपूर्ण है। जन्म से लेकर मृत्यु तक अग्नि ही समस्त कार्यों का संपादन करती है। उन्होंने ‘यज्ञ ही जीवन है, यज्ञ नहीं तो जन्म नहीं’ का संदेश देते हुए मानव जीवन के 16 संस्कारों में अग्नि की भूमिका पर जोर दिया।
आचार्य विजय मिश्रा ने बताया कि यज्ञाग्नि की परिक्रमा करने से आधी व्याधि, जड़ा-मृत्यु, भय-पीड़ा और समस्त क्लेशों का नाश होता है।
इस अवसर पर श्री भगवान दुबे जी ने अग्नि प्राकट्य के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अग्नि केवल तेज की प्रतीक नहीं, वह सत्य, श्रद्धा और समर्पण की साक्षात् मूर्ति है। जब अग्नि प्रकट होती है तो वह हमारे भीतर के अंधकार को भी प्रकाशित करती है।
आचार्य राजू मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्र वासियों एवं सनातन धर्म प्रेमियों से आह्वान किया कि वे इस यज्ञ महोत्सव में सहभागी बनें, अपने जीवन को यज्ञमय करें और इस दिव्यता को अनुभव करें जो केवल देखने से नहीं, साधना से अनुभव होती है। इस मौके पर मौके पर मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन सिंह, राम अयोध्या सोनी, सुरेंद्र सोनी, दुर्गालाल सोनी, उमेश दुबे, राजेश्वर पांडेय, धनंजय जयसवाल,अर्जुन कुमार, आचार्य विजय मिश्रा, आलोक पाठक, समित पांडेय, कन्हैया मिश्रा, विद्या रतन तिवारी, अश्वनी पांडेय, समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं ग्रामवासी मौजूद थे।
यह भी पढ़े
मशरख की खबरें : 03 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से 13 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
डॉ अज्म का काव्य संग्रह ‘पेंसिल के निशां’ साहित्य की दुनिया में छोड़ेगा अमिट छाप
जिसे मरवाना चाहती थी प्रेमिका वो बच गया, ‘मफलर’ की गफलत में बेगुनाह की हो गई हत्या
भोरे में स्मैक के धंधे का खुलासा, सात गिरफ्तार
छपरा में बेखौफ अपराधियों ने होटल मैनेजर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

