युवक का शव पहुंचते मचा कोहराम
पत्नी का रो रो कर बुरा हाल
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)

सीवान जिले भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महमदा पंचायत के चोरमा गांव में मंगलवार के सुबह माधो साह का पुत्र प्रमेंद्र साह का शव सोनपुर से पोस्मार्टम के बाद घर पहुंचते स्वजनों के रोने चिल्लाने से कोहराम मच गया। आसपास के लोग पीड़ित परिवार को संभालने में जुटे थे।
ज्ञात हो कि प्रमेंद्र साह का शव सोमवार को सोनपुर में रेलवे लाइन के पास लावारिस स्थिति में पुलिस ने बरामद किया था । शव के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर सोनपुर पुलिस ने भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह को दी । भगवानपुर हाट पुलिस के सूचना पर स्वजन सोनपुर पहुंच शव को हासिल कर घर लाए । स्वजनों के अनुसार प्रमेंद्र कोहिमा में रह कर
मछली का व्यवसाय करता था । वह 13जून को कोहिमा से रेल मार्ग से गांव के लिए निकला था।15 जून को लावारिस हालत में सोनपुर में पुलिस द्वारा बरामद किया गया।माधो साह के दो पुत्र है प्रमेंद्र साह छोटा बेटा है। प्रमेंद्र अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था । उसके मौत से परिवार पर संकट का बादल टूट पड़ा है । पत्नी का पूरा जीवन किसके सहारे कटेगा । सभी इस बात की चर्चा कर रहे थे ।उसकी शादी दो साल पहले अंजली देवी से हुआ था। घटना की सूचना मिलने ही स्थानीय विधायक हेमनारायण साह , सुनील सिंह शोकाकुल स्वजनों से मिल सांत्वना दी ।
