भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के मेहंदार कमलदाह सरोवर के पूर्वी भिंडा स्थित श्री विष्णु मंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं एवं कन्याओं ने हाथ और सिर पर कलश धारण कर प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार की परिक्रमा की तथा मेहंदार की पावन भूमि का भ्रमण किया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कलश यात्रा श्री विष्णु मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पवित्र कमलदाह सरोवर पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ जल भरकर कलश स्थापित किए गए। इसके बाद यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया।
महायज्ञ के व्यवस्थापक एवं श्री विष्णु मंदिर के महंत श्री शिवपूजन जी महाराज, यजमान प्रो. जगदीश तिवारी, यज्ञाचार्य पंडित अजीत कुमार मिश्र, आचार्य आशुतोष कुमार पांडेय, पंडित आदित्य पाठक, पंडित संजीत कुमार मिश्र, अनमोल कुमार मिश्र आदि ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वेदपाठ, हवन, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। वहीं प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कथा व्यास श्री शिवपूजन जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
यज्ञाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस महायज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि तथा आध्यात्मिक चेतना का संचार होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फ्रकाश, पंडाल, पेयजल, प्रसाद वितरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कलश यात्रा में महंत श्री शिवपूजन जी महाराज, सुदामा तिवारी, कमलेश कुमार सिंह, प्रो. जगदीश तिवारी, टुनटुन गिरि, भुवनेश्वर महतो, पशुपति गिरि, सूर्यनंदन शाही, मंजीत कुमार तिवारी, कमल कुमार सिंह सेंगर, विमलेश कुमार सिंह, रमेश गिरि, गुराजी महतो, अनिरुद्ध यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आसपास के गांवों से आए महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।
बहरहाल, महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है। वहीं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े
सिधवलिया में ‘प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर’ का आयोजन.
गोपालगंज जा रहें शिक्षा मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय जीर्णोद्धार का सौंपा ज्ञापन
मुफ्त बिजली और कृषि सब्सिडी का बोझ राज्यों के खजाने पर वित्तीय दबाव डाल रहा है
एकमा में शारदीय (खरीफ) महोत्सव का आयोजन: किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते सेअर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है
केंद्र सरकार ने NEET UG परीक्षा के मद्देनजर टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई है
आई०पी०एस हरिनारायणचारी मिश्र “ऑर्गेनिक कवच” वेलनेस सेंटर का रघुनाथपुर में करेगें उदघाटन
