Headlines

मुजफ्फरपुर से चोरी गया अगरबती लदा पिकअप मशरक से बरामद ,आरोपी फरार

मुजफ्फरपुर से चोरी गया अगरबती लदा पिकअप मशरक से बरामद ,आरोपी फरार

श्रीनारद मीडया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के धरमासती बाजार के एक मकान में लाखों रूपए की चोरी की अगरबत्ती और पिक अप बरामद किया गया। जो मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र से चोरी की गयी थी। मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली।

 

जिस पर छापेमारी कर कामयाबी पायी गयी। अहियापुर थाना पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने पुलिस बल और इंश्योरेंस कंपनी के संजीत कुमार भी छापेमारी अभियान में शामिल रहें। मामले में बताया गया कि मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के अगरबत्ती के देव दीप एजेंसी के व्यापारी दीपक कुमार ने 20 अगस्त 2025 को पिक अप पर 3 लाख 29 हजार 497 रूपए का अगरबत्ती सिवान के व्यापारी को बिक्री किया।

 

जिसमें उनके पिक अप पर अगरबत्ती लोड कर चालक सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सुबोध कुमार के द्वारा सिवान के लिए भेजा,जो गंतव्य स्थल पर नहीं पहुंचा, खोजबीन शुरू की गयी तों चालक का मोबाइल बंद और पिक अप में लगा जीपीएस भी तोड़ने की वजह से बंद पाया गया। मामले अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

अहियापुर थाना पुलिस के द्वारा जांच-पड़ताल के दौरान फरार चालक के गांव और अन्य सोत्र से उसके मोबाइल टावर का लोकेशन सारण जिले के मशरक के धरमासती बताया गया। जिसमें अहियापुर थाना पुलिस ने मशरक थाना पुलिस के सहयोग से धरमासती बाजार पर पिक अप और चोरी गया अगरबती बरामद किया गया, वहीं पुलिस बल की गतिविधियों की सूचना मिलने पर चोरी की घटना में शामिल आरोपी चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मशरक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि अहियापुर थाना पुलिस ने पिक अप और बरामद अगरबत्ती को अपने कब्जे में लेकर चलें गये।

 

महाशिवरात्रि को लेकर मशरक में अलग-अलग जगहों पर अष्टयाम को लेकर कलशयात्रा

श्रीनारद मीडया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के चरिहारा राम जानकी शिव मंदिर और डुमरसन शिव मंदिर के प्रागण महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित दो दिवसीय अखंड अष्टयाम को लेकर जलबोझी को भव्य कलशयात्रा निकाली गई।

डुमरसन शिव मंदिर परिसर में आचार्य अवधेश तिवारी ने यजमान गोपाल भगत और धर्मपत्नी की मौजूदगी में पवित्र कलश को विधिवत पूजा अर्चना के बाद पीला वस्त्र धारण किए महिलाओं और कन्याओं के हाथ में सौंपा गया।

जहां पीला वस्त्र धारण किए महिलाओं और कन्याओं ने कलश को माथे पर रख कलशयात्रा में मंदिर परिसर से डुमरसन बाजार होते हुए नहर पर पहुंची जहां पवित्र जल बोझी कराई गई। मौके पर डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, बिदा लाल भगत, रंजीत कुशवाहा,श्री राम भगत, शत्रुघ्न साह, मुन्ना साह, सर्वजीत भगत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं चरिहारा राम जानकी शिव मंदिर परिसर में आचार्य प्रिंस बाबा ने यजमान मंदिर पुजारी मरई बाबा को कलश सौंपा। मौके पर महिलाएं और कन्याएं भी कलशयात्रा में शामिल हुई। कलशयात्रा गांव का भ्रमण करते हुए घोघाड़ी नदी घाट पहुची, जहां जलबोझी कराई गई।

वहीं दोनों मंदिरों में विधिवत पूजा अर्चना के बाद दो दिवसीय अखंड अष्टयाम का शुभारंभ किया गया। घोघिया गांव में बलिराम बाबा के मठिया परिसर में दो दिवसीय अखंड सरकार नाम भजन को आयोजन शुरू किया गया।

यह भी पढ़े

धरहरा कला में आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, सैकड़ों लाभार्थियों ने उठाया लाभ

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने पटना में धूमधाम से मनाया 90वीँ त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव

14 फरवरी 📜  मातृ-पितृ पूजन दिवस  पर विशेष

विधानसभा सत्र में रोहनिया विधायक ने अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो हेतु किया मांग

“पार्थ सारथी” सत्य, निष्पक्षता के साथ बनेगा समाज की आवाज़ – डीसीपी प्रमोद कुमार

Leave a Reply

error: Content is protected !!