पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर होगा धनेश्वरनाथ मंदिर : विधायक मिथिलेश तिवारी
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर प्रखंड का ऐतिहासिक धनेश्वरनाथ मंदिर पर्यटन विभाग के राष्ट्रीय मानचित्र पर शामिल होगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस महोत्सव को वृहद पैमाने पर करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह बातें स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने कही। वे शनिवार की संध्या धनेश्वरनाथ सिंहासनी महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आभारी हैं। उनके आशीर्वाद से यह सिंहासनी महोत्सव हो रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के बेहतर आयोजन को लेकर जिला प्रशासन को भी बधाई दी। विधायक ने कहा कि एकजुट होकर सभी लोग मंदिर का विकास करें। यह बड़ा तीर्थ स्थल बन सकता है। सरकार विरासत को संभालने का प्रयास कर रही है। देश के मंदिरों का तेजी से विकास हुआ है।
तो सिंहासनी मंदिर का विकास क्यों नहीं हो सकता। अगली बार से यह महोत्सव सावन में ही होगा। मंदिर का हर हाल में विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत स्पष्ट है। मंदिरों के विकास के लिए सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि महादेव और माता पार्वती दोनों को खुश करिए। विधायक ने कहा कि हरिहरनाथ मंदिर का विकास हो रहा है।
बैकुंठपुर का धनेश्वरनाथ मंदिर, अरेराज का सोमेश्वर नाथ मंदिर, डुमरियाघाट का नागेश्वर नाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर का गरीब नाथ मंदिर एवं सोनपुर का हरिहरनाथ मंदिर एक सर्किट से जुड़ेगा। इसके लिए सरकार प्लान तैयार कर रही है।आयोजित धनेश्वरनाथ सिंहासनी महोत्सव में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हुए।
डीडीसी गौरव कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंद्रमौली कुमार, ओएसडी संदीप कुमार, उद्घोषक रंजन कुमार श्रीवास्तव, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी नीलम मिश्रा, डीपीओ रंजना कुमारी, बीडीओ नंदकिशोर साह, सीओ गौतम कुमार सिंह के अलावे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप गिरी, लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, भाजपा नेता रवि प्रकाशमणि त्रिपाठी, जिला पार्षद अशफाक अहमद, बीडीसी विजय ओझा, बीस सूत्री अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गंगा समग्र के संयोजक प्रभात पुरी, सत्येन्द्र सिंह, हरेन्द्र गिरी सहित कई लोग शामिल थे।
यह भी पढ़े
धरहरा कला में आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, सैकड़ों लाभार्थियों ने उठाया लाभ
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने पटना में धूमधाम से मनाया 90वीँ त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
14 फरवरी 📜 मातृ-पितृ पूजन दिवस पर विशेष
विधानसभा सत्र में रोहनिया विधायक ने अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो हेतु किया मांग
“पार्थ सारथी” सत्य, निष्पक्षता के साथ बनेगा समाज की आवाज़ – डीसीपी प्रमोद कुमार
