मुम्‍बई में दुष्‍कर्म कर फरार युवक को  पुलिस ने दबोचा

मुम्‍बई में दुष्‍कर्म कर फरार युवक को  पुलिस ने दबोचा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

दुष्कर्म के मामले में मुंबई से फरार आरोपित बुढ़ीबांध रामपुर गांव निवासी शमशेर आलम को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। मुंबई से पहुंची पुलिस ने नबीनगर थाना पुलिस के सहयोग से फरार आरोपित को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और मुंबई ले जाने की अनुमति मांगी। कोर्ट से उसे मुंबई ले जाने की अनुमित मिली।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करता है। 14 अप्रैल को मुंबई में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह मुंबई से भागकर अपना गांव रामपुर आ गया। मामले में युवती के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद गिरफ्तारी को लेकर मुंबई से पुलिस यहां पहुंची और नबीनगर थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के पहले उसका कोविड जांच कराया गया। जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़े

कोरोना के चलते ममता बनर्जी का अहम फैसला, कोलकाता में एक भी बड़ी रैली नहीं करेंगी

नीतीश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का निधन, तीन दिन पहले आए थे कोरोना की चपेट में

कोइरीगांवा पंचायत के पूर्व मुखिया के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

Leave a Reply

error: Content is protected !!