Headlines

मां की फांसी लगाकर हत्‍या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां की फांसी लगाकर हत्‍या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

असमाजिक तत्‍वों ने पुलिस पर किया हमला

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के आंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा किया गया निरीक्षण आज दिनांक 17.05.26 को सुबह में आन्दर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक वृद्ध महिला पनमती देवी, पति कन्हैया यादव, साकिन-हसनपुरवा, थाना-आंदर, जिला-सिवान की फांसी लगने से मृत्यु हो गयी है तथा ग्रामीणों का आरोप है कि मृतका के पुत्र एवं पुत्रवधू के द्वारा उनकी हत्या कर दी गई है।

 

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आन्दर थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर मृतका के पुत्र एवं पुत्रवधू को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पकड़ाए व्यक्ति को छुड़ाकर अपने कब्जे में लेना चाह रहे थे, जिससे इनको खतरा हो सकता था।

 

स्थिति को नियंत्रित करने के क्रम में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस बल तथा पुलिस वाहन पर हमला कर दिया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये तथा पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना पर तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, मैरवा एवं अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच कर दोनों अभियुक्तों को सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा घटनास्थल पहुँचकर निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल की जाँच एफ.एस.एल. टीम द्वारा करायी गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सिवान भेजा गया। मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:- बब्लू यादव, पिता-कन्हैया यादव, साकिन हसनपुरवा, थाना-आंदर, जिला-सिवान।

Leave a Reply

error: Content is protected !!