Headlines

28 मई से 5 जून तक होने वाले श्रीसीताराम महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

28 मई से 5 जून तक होने वाले श्रीसीताराम महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला  के सिसवन प्रखंड अंतर्गत ग्यासपुर सरयू तट ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में आगामी 28 मई से 5 जून तक होने वाले श्रीसीताराम महायज्ञ की तैयारी जोरों पर चल रही है। यज्ञ स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। पूरे परिसर को भव्य रूप देने के लिए दिन-रात काम चल रहा है।

 

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री देवेन्द्र दास जी महाराज पूज्य सरकार जी ने स्वयं यज्ञ स्थल पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। पूज्य सरकार जी ने पंडाल निर्माण, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, जलपान, सफाई और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। महामंडलेश्वर ने कहा कि महायज्ञ में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं। महायज्ञ की खबर फैलते ही पूरे सिवान जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

गांव-गांव से लोग तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर मेले जैसा माहौल बनाने के लिए झूले, खेल-तमाशे और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि इस महायज्ञ में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पार्किंग, पेयजल और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वालंटियर की टीम भी बनाई गई है जो भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की मदद करेगी।

पूरे आयोजन की देखरेख पूज्य सरकार जी के सानिध्य में की जा रही है। उनके निर्देश पर सभी काम योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि सरयू तट पर होने वाला यह महायज्ञ ऐतिहासिक होगा और इससे पूरे इलाके में धर्म और भक्ति का माहौल बनेगा।

यह भी पढ़े

पृथ्वी के प्राचीन ताप में डूबा मलमास

राजनीति साहित्य को क्यों अपना उपनिवेश बनाए रखना चाहती है?

महावीरी विजयहाता में प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में

बजरंग बली ,शिव एवं शनिदेव की प्रतिमा की निकाली गई शोभा यात्रा 

दस वर्ष में 89 पेपर लीक,धर्मेंद्र प्रधान पद से हटे-कांग्रेस

Leave a Reply

error: Content is protected !!