Raghunathpur: रामानुज टैलेंट सर्च टेस्ट 2022 में आयुषी रही जिला टॉपर

Raghunathpur: रामानुज टैलेंट सर्च टेस्ट 2022 में आयुषी रही जिला टॉपर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पूर्व प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार सिंह की भतीजी है आयुषी

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

श्रीनिवास रामानुज टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2022 में रघुनाथपुर प्रखंड अन्तर्गत हरनाथपुर गांव निवासी विरेन्द्र सिंह की पुत्री व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह की भतीजी आयुषी कुमारी ने अपने वर्ग 6 में पूरे सीवान जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जिसके बाद 22 दिसम्बर को गणित दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर ज्ञान भवन पटना में हुये पुरस्कार वितरण समारोह में आयुषी को शिक्षा मंत्री व विज्ञान प्रद्योगिकी मंत्री द्वारा सम्मान पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया।

आयुषी केपीएस  केंद्रीय विद्यालय कमला नगर बरहनी सीवान की छात्रा है। आयुषी की इस उपलब्धि पर परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पूर्व प्रमुख ने उसके उज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटी इसी तरह निरंतर आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुये बुलंदियों को छुये व हमारा मान बढ़ाये।

यह भी पढ़े

सनातन की रक्षा के लिए वंश वृद्धि अनिवार्य -सूबेदार

क्रिसमस की रात और चार्ली चैपलिन की बात

क्या सरकारों को शराब की आमदनी से तौबा करनी होगी?

मैरवा के मुकेश का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार हैंडबॉल के 16 सदस्सीय टीम में

Leave a Reply

error: Content is protected !!