रघुनाथपुर की बेटी बेबी देवी निर्विरोध उप प्रमुख चुनी गई, समर्थको में खुशी

रघुनाथपुर की बेटी बेबी देवी निर्विरोध उप प्रमुख चुनी गई, समर्थको में खुशी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

तत्कालीन प्रखंड प्रमुख को हराकर BDC चुनाव जीती थी नवनिर्वाचित उप प्रमुख बेबी देवी

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के उप प्रमुख पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को सिवान एसडीओ कार्यालय में सम्पन्न हो गई.जिस दौरान कडसर पंचायत के बीडीसी सदस्य बेबी देवी निर्विरोध चुनी गई। इस आशय की जानकारी प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कुल बेबी देवी के समर्थन में लगभग सभी समिति सदस्य थे और मौके पर 16 बीडीसी सदस्यो ने अपना समर्थन दिया जिसवजह से बेबी देवी निर्विरोध चुनी गई।एसडीओ सुनील कुमार ने निर्वाचित उप प्रमुख को प्रमाण पत्र दिया।मालूम हो की नवनिर्वाचित उप प्रमुख बेबी देवी रघुनाथपुर बाजार निवासी पचदेव यादव की पुत्री है और हरनाथपुर निवासी अंकुल यादव की पत्नी।

बताते चले की बेबी देवी,पति अंकुल यादव रघुनाथपुर प्रखंड के कडसर पंचायत की बिडीसी सदस्य और हरनथपुर निवासी है।पहली बार लड़ रही BDC के चुनाव में तत्कालीन प्रखंड प्रमुख बिनोद कुमार सिंह को हराकर चर्चा में आई थी।


उप प्रमुख रोहित कुमार यादव द्वारा इस्तीफा देने से यह पद खाली हो गया था।बेबी देवी को निर्विरोध उप प्रमुख चुने जाने पर सोना देवी, गुड़िया देवी,प्रतिमा देवी, पूर्व उप प्रमुख रामु यादव ,मुन्ना सिंह, दीपक सिंह,पुनपुन साह,डॉ• मुकुल सिंह,पूर्व मुखिया पप्पू सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़े

बच्चों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया सरस्वती पूजनोत्सव

मशरूम उत्पादन का हब बनेगा बड़हरिया-सतीश सिंह

कोटेश्वर महादेव मंदिर की दूसरे स्थापना दिवस पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

बिहार सरकार पर्यटन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के कर कमलो से हिंदी एल्बम सॉन्ग “बेकरारी” एवं “कसक”रिलीज

Leave a Reply

error: Content is protected !!