रामनगर थाना पुलिस के द्वारा दो अभियुक्त गण अवैध गांजा कुल 11 किलोग्राम कीमत लगभग 3 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश
वाराणसी, रामनगर / श्रीमान पुलिस आयुक्त कम्युनिस्ट वाराणसी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत श्रीमान पुलिस आयुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्वक्षेत्र में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस आयुक्त के द्वारा 7 4 2026 को बंदरगाह मोड़ के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सूटकेस लिए खड़े थे पुलिस बल को देखते हुए भागने का प्रयास किया रामनगर पुलिस द्वारा अच्छा प्रयास से घेरबार कर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया इसके द्वारा मिले सूटकेस को खुला कर देखने पर उसमें अवैध नाजायज गांजा नो बंडल एवं 720 ग्राम खुला प्राप्त हुआ।
उक्त दोनों अभियुक्त गण सुजीत कुमार (१) सुजीत कुमार पुत्र पाटतू निवासी लोदा थाना अलीपुर जिला चंदौली उम्र 24 वर्ष (२) राकेश कुमार सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी मडई थाना जिला चंदौली उम्र 32 वर्ष को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना रामनगर पर मुकदमा नंबर – 0089/2026धारा-8/20(b)(ii)(ब)N.D.P.S.एक्ट 1985 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक करवाई कि जा रही है।
पूछताछ अभियुक्त गण – पकड़े गए अभियुक्त गण से पूछताछ करने पर बता रहे हैं कि आपको हमारे पास से जो जो गांजा मिला है वो हम दोनों लोग बिहार सासाराम जिले से एक व्यक्ति से खरीद के लाए हैं। जिसका नाम पता हम लोग नहीं जानते, हम दोनों गांजा लाकर वाराणसी व पास के जनपदों में ले जाकर चोरी छिपे उचित मूल्य पर बेच कर अच्छा मुनाफा कमाते हैं।आज हम लोग बेचने के लिए वाराणसी के लिए जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का वितरण – 1. सुजीत कुमार पुत्र पलटू निवासी लौदा थाना अलीपुर जिला चंदौली 24 वर्ष।
2. राकेश कुमार सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी मडई थाना बलुआ जिला चंदौली उम्र 32 वर्ष
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान – दिनांक 07/04/2026. स्थान- बन्दरगाह मोड के पास थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी का विवरण – अवैध गांजा 09 बंडल व 720 ग्राम खुला कुल 11किलो ग्राम (कीमत करीब 03 लाख रुपये)।
पंजीकृत अभियोग का संक्षिप्त विवरण – मु0अ0स0-0089/2026धारा 38/20(B)(ii)(ब)N.D.P.S. एक्ट 1985 थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाले पुलिसकर्मी पुलिस टीम का वितरण – 1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज किशोर पांडे थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उप निरीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उप निरीक्षक श्री आदित्य कुमार राय चौकी प्रभारी भीटी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. उप निरीक्षक श्री अंकित कुमार यादव थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. उप निरीक्षक श्री पंकज कुमार मिश्रा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. उप निरीक्षक श्री अमित शर्मा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
7. हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी
8. हेड कांस्टेबल सूर्य प्रकाश तिवारी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
9. कांस्टेबल शक्ति रमन पाल थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
