Headlines

महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर राजद नेताओं ने जलालपुर प्रखंड मुख्यालय पर दिया  एक दिवसीय धरना

महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर राजद नेताओं ने जलालपुर प्रखंड मुख्यालय पर दिया  एक दिवसीय धरना

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

सारण जिला के  जलालपुर प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा महंगाई को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया श्री राम राय ने किया । मौके पर भक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार द्वारा महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है।

 

जिसका जीता जगता उदाहरण बढ़ती महंगाई घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य खाद्य पदार्थ आदि हैं। महंगाई एवं गैस शॉर्टेज को लेकर राजव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बताते चले की महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है एवं गरीबों के लिए दिन दूर दिन हो गया है।

 

वही बेरोजगारी पर सरकार मौन धारण की है अगर कोई वैकेंसी आती है तो उसका पेपर लिक कर दिया जाता है। ऐसे कार्यों को राजद बर्दाश्त नहीं करेगी एवं देशव्यापी आंदोलन करेगी। महंगाई से संबंधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार को सौंपा गया।

 

उक्त अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष श्री राम राय, प्रोफेसर पनदेव राय, संत राधेश्याम राय, अंबिका महतो ,देवीलाल राय, मनोज कुशवाहा ,विनोद सिंह, विनोद सिंह, सामंत पासवान, धनेश्वर ठाकुर, रामचंद्र राम, देव कुमार राय, बीडीसी धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि

 

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  वविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, गर्भवती महिलाओं की जांच और जागरूकता के लिए जिलेभर में विशेष शिविर

अपराध, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का प्रखंड मुख्यालय पर धरना

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें किसको मिलेगा लाभ

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मैं तो जिंदा हूं..’, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कागज पर मृत घोषित, मानवाधिकार आयोग से लगाई गुहार

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें किसको मिलेगा लाभ

मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत, 15 घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!