सनातन सेवा संस्थान ,न्यास की बैठक सम्पन्न
* वाणगंगा सहित कई बिन्दुओं पर। हुई चर्चा
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सनातन सेवा संस्थान न्यास की एक बैठक रविवार को सीवान नगर के मालवीय नगर स्थित डॉ विजय कुमार पाण्डेय अधिवक्ता के आवास पर आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवम प्रबन्ध न्यासी उपेन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया।न्यास के नियमों के अनुसार संस्थान के वरिष्ठतम सदस्य सुनील दत्त शुक्ला अधिवक्ता को सनातन सेवा संस्थान न्यास का कार्यकारी अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
तत्पश्चात न्यास के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।जिसमें अस्तित्व खोती वाणगंगा, जीर्ण- शीर्ण स्थिति में उपेक्षित हनुमान मंदिर की रागभोग एवम दैनिक पूजा को लेकर चर्चा हुई।
संस्थान के न्यासियों ने सर्वसम्मति से अभियान चलाकर इस कार्य हेतु आमजनों को जागृत करने का निर्णय लिया।
आज के इस बैठक में न्यास के कोषाध्यक्ष रामप्रेम शंकर सिंह,अधिवक्ता सूधीर कुमार द्विवेदी, न्यासी उपेन्द्र सिंह ,न्यासी रमाकांत द्विवेदी,न्यासी डॉ ब्रजेश्वर नारायण सिंह, न्यासी कौशलेंद्र प्रताप एवम न्यासी डॉ विजय कुमार पाण्डेय अधिवक्ता उपस्थित थे।
