Headlines

डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक शिक्षा की जरुरत-अनवारुल हक

डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक शिक्षा की जरुरत-अनवारुल हक

श्रीनारद मीडिया, सीवान( बिहार):


सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के जामो रोड में रविवार को राजमती देवी डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन राजद नेता अनवारुल हक, राजद नेता रवींद्र यादव उर्फ गब्बर यादव, फिरोज अहमद आदि ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।

 

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित इस डिजिटल लाइब्रेरी की सराहना की गई।मौके पर मुख्य अतिथि अनवारुल हक ने उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को विशेष सुविधा मिलेगी।यह आधुनिक शिक्षा की अनिवार्य आवश्यकता है,जो शिक्षा प्राप्ति में काफी मददगार है।

वहीं राजद नेता गब्बर यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी कदम बताते कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को तकनीक से जोड़ना और आधुनिक शिक्षण संसाधन (जैसे वाई-फाई, कंप्यूटर) उपलब्ध कराना है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।

डिजिटल लाइब्रेरी के संचालक रवींद्र राय ने बताया कि परिक्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने के प्रयासों के तहत इस डिजिटल पुस्तकालय को खोला गया है।

उन्होंने आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी मानसिकता से लैस करने को लेकर यह डिजिटल लाइब्रेरी खोली गयी,जिससे जुड़कर बच्चे अपना भविष्य उज्जवल कर सकें। इस मौके पर डॉ गुड्डू यादव,जॉन सिंह, रामबाबू यादव,नयन यादव,पप्पू अहमद, बजरंगी यादव, कौसर रजा, मनोज मौर्य, अमित यादव,मो हबीब, राकेश कुशवाहा, टुनटुन यादव, अमित यादव

Leave a Reply

error: Content is protected !!