मशरक में दूसरे दिन सहयोग सह जन कल्याण शिविर में उमड़ी भीड़
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को दूसरे दिन सहयोग सह जन कल्याण शिविर में भारी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ी। शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं।
संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना था।
यह भी पढ़े
पटना में कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अपार्टमेंट में घुसकर मारी थी गोली
पचरुखी प्रखंड के 17 कार्यपालक सहायकों को दी गयी विदाई
सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है
