शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर,क्यों ?

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर,क्यों ?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क 

पार्टी के खिलाफ बोलना शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को भारी पड़ गया। पार्टी की नई कार्यकारिणी और पार्लियामेंट्री बोर्ड में हिना को जगह नहीं मिली है। RJD ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की। इस दौरान पार्टी ने सहित सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड और स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की भी सूची जारी की।

ये सूची तब जारी की गई जब लालू प्रसाद सिंगापुर में अपना इलाज करा रहे। वहीं, सूची सामने आने के बाद यह साफ दिखा कि शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को पार्टी के खिलाफ बयान देना भारी पड़ गया। उन्हें पार्टी ने अपनी सूची में शामिल नहीं किया।

बता दें कि कुछ महीने पहले हिना शहाब ने अपने बयान में कहा था कि वे किसी पार्टी की सदस्य नहीं हैं। दरअसल, शहाबुद्दीन जब दिल्ली में अपना इलाज करा रहे थे, तब उन्हें देखने के लिए लालू परिवार से कोई नहीं आया था। हालांकि बाद में तेजप्रताप यादव उनके बेटे से मिलने आवास पर गए थे। लेकिन इन सब के बावजूद हिना शहाब को लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और सेन्ट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड में नहीं रखा।

पार्टी से बगावत पड़ी भारी

हिना शहाब को पार्टी ने राज्यसभा या विधान परिषद कहीं नहीं भेजा उसके बाद से उनके समर्थकों में नाराजगी थी। मई में जब लालू प्रसाद पटना आए थे। उस समय हिना के समर्थकों ने उनको राज्य सभा भेजने के लिए पोस्टर भी लगाए थे। लेकिन लालू प्रसाद ने बेटी मीसा भारती को फिर से राज्य सभा भेजना जरूरी समझा। इससे नाराज हिना साहिब ने कह दिया था कि ‘मैं किसी पार्टी में नहीं हूं’।

बता दें कि हिना शहाब पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी और सेन्ट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड की सदस्य हुआ करती थीं। नई कार्यकारिणी में अनंत सिंह के रणनीतिकार कार्तिकेय कुमार सिंह नेशनल एक्सक्यूटिव कमेटी में सेक्रेटरी बनाए गए हैं। विवाद की वजह से पहले तो उनका मंत्रालय बदल गया था और उसके बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

RJD ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की।
RJD ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की।

नई नेशनल एक्सक्यूटिव कमेटी

प्रेसीडेंट- लालू प्रसाद वाइस प्रेसीडेंट- राबड़ी देवी, शिवानंद तिवारी, देवेन्द्र प्रसाद यादव, उदय नारायण चौधरी। सेक्रेटरी जनरल- अब्दुल बारी सिद्दीकी ट्रेजरर- सुनील कुमार सिंह जेनरल सेक्रेटरी- जय प्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, श्याम रजक, भोला यादव, ललित कुमार यादव, कुमार सर्वजीत, सैय्यद फैजल अली, सुखदेव पासवान, सुशील मोरले, वीणू यादव। सेक्रेटरी- यदुवंश कुमार यादव, डॉ. लाल रत्नाकर, आनंद नाडयू (कर्नाटक), भरत बिंद (एमएलए), भरत भूषण मंडल (एमएलए), कार्तिकेय कुमार सिंह (एमएलसी), घूरण राम (पूर्व एमपी), विजय वर्मा (मधेपुरा), मो. सत्तार (आलम नगर), संतोष कुमार जायसवाल (दिल्ली), संजय ठाकुर (मुजफ्फरपुर), संगीता कुमार (एमएलए)।

नेशनल एक्सक्यूटिव- तेजस्वी प्रसाद यादव, शरद यादव, जगदानंद सिंह, रामचंद्र पूर्वे, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, प्रेमचंद गुप्ता, मनोज कुमार झा, डॉ. अशफाक करीम, एडी सिंह, डॉ. फैयाद अहमद, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, आलोक कुमार मेहता, संता देवी मांझी, राजनीति प्रसाद, तनवीर हसन, भाई वीरेन्द्र, अनिता देवी, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, संजय सिंह यादव, संजय यादव, राजवंशी महतो, अख्तरुल इस्लाम शाहिन, सरफराज आलम, अशोक सिंह, असलम मलिक, मनोज कुमार चौधरी, शोभा यादव, गौरी शंकर यादव, टी वेनुगोपाल यादव, सुभाष प्रसाद यादव, शक्ति सिंह यादव, सत्यानंद भोक्ता, विजय कृष्ण, वृषिण पटेल, समीर कुमार महासेठ, चंद्रशेखर, सुबोध कुमार, रामबली चंद्रवंशी, मो. फारुख, रियाजुल हक राजू, राजेन्द्र राम, अबू दोजाना, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, रामानंद यादव, भूदेव चौधरी, रामानुज प्रसाद, शहनवाज आलम, प्रह्लाद यादव, रणविजय साहु, बागी कुमार वर्मा, इजरायल मसूरी।

नई टीम में शिवानंद तिवारी वाइस प्रेसीडेंट बनाए गए हैं।
नई टीम में शिवानंद तिवारी वाइस प्रेसीडेंट बनाए गए हैं।

सेंट्रल पार्टिलामेंट्री बोर्ड

प्रेसीडेंट-लालू प्रसाद यादव
सेक्रेटरी- अब्दुलबारी सिद्दीकी
मेंबर- राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, प्रेम चंद गुप्ता, जगदानंद सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव।

राज्य संसदीय बोर्ड बिहार विशेष के आमंत्रित सदस्य
श्याम रजक, वृषिण पटेल, देवेन्द्र प्रसाद यादव, सुबोध कुमार, राजेश मांझी, रामानंद यादव, मो. अब्दुस सुभान, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, भाई वीरेन्द्र, भारत भूषण मंडल, कुमार राकेश रंजन, सुनील कुमार सिंह, रामबली चंद्रवंशी, सुरेश पासवान (औरंगाबाद), मनोज कुमार झा, सतीश कुमार गुप्ता, मो. कारी सोहैब, प्रो. चंद्रशेखर, उर्मिला ठाकुर, डॉ. विनोद कुमार यादवेन्दु, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, सैयद अबु दोजाना, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, इसराइल मंसूरी, रितु जायसवाल, मधु मंजरी, सारिका पासवान, राजेश यादव, सुरेन्द्र राम, समीर कुमार महासेठ, जितेन्द्र कुमार राय, रामकुमार यादव, शिवचंद्र राम, डॉ. शमीम अहमद, संगीता कुमारी, सेवा यादव।

राज्य संसदीय बोर्ड- 15
अध्यक्ष-तेजस्वी यादव-

सचिव– आलोक कुमार मेहता
सदस्य- राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, जगदानंद सिंह, अब्दुलबारी सिद्दीकी, रामचंद्र पूर्वे, कांति सिंह, अशोक कुमार सिंह, तनवीर हसन, भोला यादव, अनिता देवी, उदय नारायण चौधरी, शक्ति सिंह यादव।

राजद के पूर्व सांसद मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब जल्द RJD का साथ छोड़ दिया है। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं अब किसी पार्टी में नहीं हूं। फिलहाल अपने घर में रह रही हूं। बहुत जल्द मेरा बिहार दौरा होने वाला है। उसके बाद बड़ा फैसला लेंगे।’ आज अचानक हिना शहाब के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!